411 REFERENCE · Wikipedia
सुहाग रात (1968 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुहाग रात सुहाग रात.jpg सुहाग रात का पोस्टर आर॰ भट्टाचार्य आर॰ भट्टाचार्य कल्याणजी-आनंदजीSuhaag Raat : Lyrics and video of Songs from the Movie Suhaag Raat (1969) http://www.hindigeetmala.net/movie/suhaag_raat.htm HindiGeetMala 7 मई 2019 en https://web.archive.org/web/20190507152810/http://www.hindigeetmala.net/movie/suhaag_raat.htm 7 मई 2019 dead एच॰ ए॰ राही जितेन्द्र, राजश्री 1968 भारत हिन्दी
सुहाग रात 1968 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसको आर॰ भट्टाचार्य द्वारा निर्मित और निर्देशित किया गया। कल्याणजी-आनंदजी द्वारा रचित संगीत के साथ इसमें जितेन्द्र और राजश्री प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
संक्षेप
लाला हरसुख राय की बेटी रज्जो (राजश्री) को फ्लाइट लेफ्टिनेंट जितेन्द्र से प्यार हो जाता है और उनकी शादी तय हो जाती है। शादी के दिन, युद्ध की घोषणा हो जाती है। शादी रद्द हो जाती है और वह सैन्य कर्तव्य के लिये निकल पड़ता है। वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है और अस्पताल में भर्ती किया जाता है। रज्जो का परिवार हवाई बमबारी का शिकार हो जाता है और वह अपने चचेरे भाई के साथ रहने के लिए चली जाती है। जितेन्द्र वापसी करता है और यह जानकर उसका बुरा हाल हो जाता है कि सभी मारे गये हैं।
एक धनी महिला रानी साहेबा (सुलोचना लाटकर) उस पर दया करती है। वह उसे काम पर रखती है, और बताती है कि उसका बेटा ठाकुर उदय सिंह लड़कीबाज़ और शराबी है। जितेन्द्र उसे शादी करने के लिए मनाता है और वह ऐसा करने के लिए सहमत हो जाता है। उसकी शादी रज्जो के साथ ही तय हुई होती है, लेकिन दोनों अपनी चुप्पी बनाए रखते हैं। शादी की रात, उदय वेश्यालय चला जाता है। वहाँ उसकी एक से हाथापाई हो जाती है। वह उसे मार देता है और भाग जाता है। बाद में पुलिस को उसका शव मिलता है और रज्जो विधवा हो जाती है।
मुख्य कलाकार
जितेन्द्र — जितेन्द्र / जीतू
राजश्री — रज्जो राय
सुलोचना लाटकर — उदय की माँ
महमूद — जुमान बिजनौरी
प्रकाश — ठाकुर उदय सिंह
बिपिन गुप्ता — जीतू के पिता
मोनी चटर्जी — लाला हरसुख राय
धुमाल — परवाना
जूनियर महमूद — बन्ने
टुन टुन — तितली बानो
संगीत
गीत गायक कल्याणजी-आनंदजी गंगा मैया में जब तक लता मंगेशकर 6:50 इंदीवर अरे ओह रे किशोर कुमार 4:26 इंदीवर
मोहे लगी रे लगी लता मंगेशकर 4:44 क़मर जलालाबादी मेरे दिल से दिल को मन्ना डे 4:49 क़मर जलालाबादी खुश रहो मुकेश 5:04 इंदीवर मैं कयामत हूँ आशा भोंसले, लता मंगेशकर 5:05 अख्तर रूमानी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0378820 सुहाग रात
श्रेणी:1968 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:कल्याणजी–आनंदजी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में