Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विल्फ्रेड ओवेन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विल्फ्रेड ओवेन Wilfred Owen 2.png 200px विल्फ्रेड एडवर्ड साल्टर ओवेन १८ मार्च १८९३ ओस्वेस्ट्री, श्रोपशर, इंग्लैंड ४ नवम्बर १९१८ सांब्रे कैनाल, ओर्स, फ्रांस कवि, सैनिक अंग्रेज अंग्रेजी १८९३-१९१८ पद्य युद्ध, सिग्फ्रेड सासून विल्फ्रेड ओवेन प्रथम विश्व युद्ध के खिलाफ एक जानी-मानी आवाज के रूप में विख्यात विल्फ्रेड एडवर्ड साल्टर ओवेन (१८९३-१९१८) का जन्म वेल्श की सीमा पर ओस्वेस्ट्री में हुआ। उनका लालन पालन बर्केनहेड और श्रेसबरी में हुआ।http://www.1914-18.co.uk/owen/ संग्रहीत प्रति 29 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20051128090055/http://www.1914-18.co.uk/owen/ 28 नवंबर 2005 dead छोटा जीवन विल्फ्रेड के पूरे जीवन में उनकी केवल चार कविताएं प्रकाशित हुई लेकिन वे हमेशा एक कवि के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए कटिबद्ध रहे। उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही काव्य के साथ अपने अनूठे प्रयोग आरंभ कर दिए थे। बीस साल की उम्र में जब वे फ्रांस के बोर्डो में (१९१३-१९१८) अध्यापन कर रहे थे, उन्होंने काव्य के विन्यास पर विशेष कार्य किया जो बाद में उनकी पहचान बन गया। लेकिन उनके कार्य को सही स्वर १९१७ में मिला।जून 2020 InternetArchiveBot सैनिक के रूप में सन् १९१५ में विल्फ्रेड ओवेन को ब्रिटिश सेना में शामिल कर लिया गया था। जनवरी से अप्रैल १९१७ के बीच वे सर्रे और सान क्वेंतांhttp://www.1914-18.co.uk/stquentin/stquentinatwar.htm संग्रहीत प्रति 29 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20100601144017/http://www.1914-18.co.uk/stquentin/stquentinatwar.htm 1 जून 2010 dead में लड़ते समय एक धमाके की चपेट में आकर जख्मी हो गए। एडिनबर्ग के क्रेगलॉकहार्ट युद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मुलाकात अपने साहित्यिक हीरो सिग्फ्रेड सासून से हुई। सासून ने ओवेन को युद्ध के दौरान हुए अनुभवों को अपनी कविता में उतारने के लिए मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। सम्मान करीब एक वर्ष बाद ओवेन वापस पश्चिमी मोर्चे पर चले गए। अक्टूबर १९१८ में जॉनकोर्ट में हाइंडेनबर्ग लाइन को ध्वस्त करने के अभियान में नेतृत्व और शौर्य का प्रदर्शन करने के लिए ओवेन को मिलिटरी क्रॉस से सम्मानित किया गया। ४ नवम्बर १९१८ को महज २५ साल की उम्र में उनकी युद्ध के मोर्चे पर लड़ते वक्त मौत हो गई। अपनी मौत के समय वे एक गुमनाम व्यक्ति थे। महानता का समय वस्तुत: उनकी सभी कविताएं अगस्त १९१७ से सितंबर १९१८ के दौरान रचनात्मकता के उफान में लिखी गई थीं। उन्होंने स्वेच्छा से युद्ध की विभीषिका को दर्शाने और मानवमात्र के प्रति अपनी संवेदनाओं को मुखर करने का दायित्व निभाया। उनका तकनीकी कौशल और सत्य के प्रति आग्रह, ऊर्जा, कविताओं में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है।http://www.warpoetry.co.uk/owena.html संग्रहीत प्रति 29 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20110408212427/http://www.warpoetry.co.uk/owena.html 8 अप्रैल 2011 dead बाह्य कडियां विल्फ्रेड ओवेन के ९० वर्ष बाद सन्दर्भ 2