Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१९४७

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 1947 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। घटनाएँ जनवरी 1 जनवरी- ब्रिटिश कोयला खादानों का राष्ट्रीयकरण किया गया। नाइजिरिया को सिमित स्वायत्ता मिली। कनाडाइ नागरिकता अधिनियम लागू हुआ। 10 जनवरी- संयुक्त राष्ट्र संघ ने ट्राइस्ट का नियंत्रण अपने हाथ में लिया। 15 जनवरी- ब्लैकडेलिया की हत्या कर दी गई। 24 जनवरी- दिमित्रियो मैक्सिमोज़ ने एथेंस में राजतंत्रीय सरकार की स्थापना की। 31 जनवरी- पोलैंड में सत्ता पर मार्क्सवादियों ने अधिकार कर लिया। फरवरी 10 फरवरी- पेरिस शांति संधि। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद मित्र राष्ट्रों तथा इटली, हंगरी, रोमानिया, बुल्गारिया तथा फिनलैंड के बीच पेरिस शांति संधि हुई। 17 फरवरी- शीत युद्ध। अमेरिका ने सोवियत संघ में वोआइस ऑफ अमेरिका का रेडियो प्रसारण शुरु किया। 23 फरवरी- अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संस्थान की स्थापना की गई। मार्च 1 मार्च- अंतर्राष्ट्रीय निगराणी कोष ने कार्य आरंभ किया। 15 मार्च- पंजाब में दंगे भड़के। 19 मार्च- 19वीं अकादमी अवार्ड समारोह संपन्न हुआ जिसमें बेस्ट इयर ऑफ आवर लाइफ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित कई पुरस्कार जीते। 29 मार्च- फ्रांसिसी अधिपत्य के खिलाफ मेडागास्कर में विद्रोह हुआ। अप्रैल मई 3 मई- विश्व युद्ध के बाद जापान में नया संविधान लागू हुआ। 12 मई- फ्रिज फ्रेलेन द्वारा निर्देशित कार्टून रैबिट ट्रांज़िट पहली बार प्रदर्शित किया गया। 22 मई- ट्रूमन दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया गया जिसमें अमेरिका ने शित युद्ध में तुर्की और युनान की सहायता के लिए 400 मिलियन डालर का प्रावधान किया गया था। चार्ल्स डिकिंसके उपन्यास पर बनी डेविड लिंस की फिर्म ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स अमेरिका में प्रदर्शित हुई। समीक्षक इसे डिकिंस के उपन्यासों पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानते हैं। जून 21 जून- कनाडाइ संसद ने एकमत होकर शरणार्थियों को देश से बाहर करने का कानून पास किया। जुलाई 17 जुलाई- भारतीय यात्री जहाज रामदास मुम्बइ के पास तुफान में फंसकर डूब गया। 625 की मौत। 22 जुलाई- पिंगली वेंकैय्या द्वारा निर्मित भारत के राष्ट्रीय ध्वज को उसके वर्तमान स्वरूप में भारत की संविधान सभा द्वारा अपनाया गया। अगस्त 5 अगस्त- इंडोनेशिया में हॉलैंड ने राजनीतिक कार्यवाइ बंद की। 7 अगस्त- मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई। 14 अगस्त- पाकिस्तान का स्वाधिनता दिवस। सत्ता का हस्तांतरण ठीक मध्यरात्री को हुआ था पर पाकिस्तान अपना कौमी दिवस 14 अगस्त को मनाता है जबकी भारत अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाता है। मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बने। 15 अगस्त- भारतीय स्वतंत्रता दिवस। मध्य रात्री को दो शताब्दीयों के औपनिवेशिक साशन से भारत को मुक्ति मिली। ब्रिटिश भारत का पाकिस्तान और भारत नामक दो राष्ट्रों के रूप में विभाजन हुआ। बलुचिस्तान पाकिस्तान में मिल गया। हैदराबाद के निजाम ने भारत में विलय से इनकार कर स्वतंत्र रहने की घोषणा की। 23 अगस्त युनान के राष्ट्रपति दिमित्रियो मैक्सिमोज ने त्यागपत्र दे दिया। 30 अगस्त- भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ॰ भीम राव अंबेडकर के नेतृत्व में एक प्रारूप समिति का गठन किया गया 31 अगस्त- हंगरी में सत्ता कम्युनिस्टों के हाथ में आ गई। सितम्बर 13 सितंबर- भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदूओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया। 18 सितंबर- राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम द्वारा अमेरिका में केन्द्रिय गुप्तचर संस्था का गठन हुआ। 30 सितंबर- पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ के सदस्य बने। अक्टूबर 20 अक्टूबर - कश्मीर में असैनीक युद्ध आरंभ हो गया। पाकिस्तान ने इस विषय को संयुक्त राष्ट्रसंघ में उठाया। नवम्बर 9 नवंबर- भारत सरकार ने सैन्य कार्यवाई द्वरा जूनागढ़ मुक्त कराया। 15 नवंबर- फिलिस्तीन से ब्रिटिस सेना की वापसी आरंभ हुई। 21 नवंबर- हवाना (क्यूबा) में व्यापार और रोजगार पर संयुक्त राष्ट्रसंघ का अधिवेशन आरंभ हुआ। इसकी समाप्ति 1948 में हवाना चार्टर के निर्णाण के साथ हुई। 27 नवंबर- पेरिस में पुलिस ने कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया। 29 नवंबर- संयुक्तराष्ट्रसंघ की महासभा ने फिलिस्तीन के अरबों और यहूदियों के विभाजन पर मतदान किया। जिसके फलस्वरूप इजरायल का निर्माण हुआ। दिसम्बर 9 दिसंबर- फ्रांसीसी मजदूर संघ ने हड़ताल समाप्त कर सरकार से बात शुरु की। 12 दिसंबर- इरानी शाही सेना ने अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कियाकर लिया। 22 दिसंबर- इटली की संविधान सभा में नए संविधान पर मतदान हुआ। पहला व्यवहारिक रेडियो प्रदर्शित किया गया। अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ विलियम शोक्ली, जॉन बर्दीन और वॉल्टर ब्रैट्टैन ने पहला ट्रांसिस्टर बनाया। उन्हे इसके लिये भौतिकी का १९५७ में नोबेल पुरस्कार मिला। जन्म जनवरी-मार्च 15 फरवरी - रणधीर कपूर - हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता अप्रैल-जून 16 जून - मिथुन चक्रवर्ती - हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता जुलाई-सितंबर 22 जुलाई- डॉनल्ड ह्यू डॉन हेनली, संगीतकार 31 जुलाई - मुमताज़ - हिन्दी फि्ल्मों की अभिनेत्री 7 अगस्त - कैरी मैलविल रीड - ऑस्ट्रेलियाई महिला टेनिस खिलाड़ी 15 अगस्त - राखी गुलज़ार - हिन्दी फि्ल्मों की अभिनेत्री अक्टूबर-दिसंबर ८ अक्तूबर - हंसा योगेन्द्र, भारतीय योग गुरु 15 नवंबर - विद्या सिन्हा - हिन्दी फि्ल्मों की अभिनेत्री 24 नवंबर - रमेश सिप्पी - हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक निधन जनवरी-मार्च अप्रैल-जून जुलाई-सितंबर अक्टूबर-दिसंबर 1947 १९४७