Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिलिंद सोमन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिलिंद सोमन एक भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस प्रोत्साहक है। सोमन का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था। उनका परिवार इंग्लैंड चला गया जहां वे सात साल की उम्र तक रहे। 1973 में उनका परिवार वापस भारत आ गया और मुंबई के दादर में बस गया। उन्होंने डॉ एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दादर, मुंबई में दाखिला ले लिया। बाद में, उन्होंने एमएचएच सबू सिद्दीक पॉलिटेक्निक, बायकुला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपना डिप्लोमा पूरा किया। == व्यक्तिगत जीवन == मिलिंद सोमन वर्तमान में अंकिता कंवर से विवाहित हैं। उनका रिश्ता मधु सप्रे के साथ भी था, बाद में उनका अलगाव हो गया। उनकी अपनी 2006 की फ़िल्म, वैली ऑफ़ फ़्लाॅवर के सेट पर फ़्रांसीसी अभिनेत्री माइलिन जैम्पानो से मुलाकात हुई। जुलाई 2006 में गोवा में एक रिसॉर्ट में दोनो ने विवाह कर लिया। मिलिंद और माइलिन ने 2008 में अलग होने फ़ैसला कर लिया। दंपति ने 2009 में तलाक़ का फ़ैसला कर लिया। 22 अप्रैल 2018 को उन्होंने अलिबाग में अंकिता कँवर से विवाह किया। == करियर == यद्यपि सोमन के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा है, लेकिन उन्होंने कभी इस क्षेत्र में करियर बनाने का नहीं सोचा। इसलिए, वे 1988 में मॉडलिंग के क्षेत्र में आ गये। सोमन ने अलीशा चिनॉय के संगीत वीडियो, मेड इन इंडिया (1995) में दिखाई दिये। 1990 के दशक के मध्य में मॉडल के रूप में काम करने के कुछ समय बाद, उन्होंने भारतीय विज्ञान कथा टीवी श्रृंखला कैप्टन व्यॉम में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद 2000 के शुरूआत में उन्होंने अपना ध्यान फिल्मों पर केंद्रित किया। सोमान की फिल्मों में 16 दिसंबर, पचिकिली मुथुचाराम, पायया, अग्नि वर्षा और नियम: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला आदि शामिल हैं। 2007 में वे भ्रम, सलाम भारत और भ्रेजा फ्राई में दिखाई दिए। 2009 में उन्होंने सचिन कुंडलकर की मराठी फिल्म गांधी में अभिनय किया। उन्होंने वैली ऑफ फ्लॉवर और द फ्लैग समेत कई अंग्रेजी भाषा और अन्य विदेशी भाषा फिल्मों और टेलीविजन श्रृंखला में भी अभिनय किया है। स्वीडिश फिल्म अर्न - द नाइट टेम्पलर में उन्होंने अरब और मुसलमानों के सम्मानित 12वीं शताब्दी के कुर्द नेता सलादीन को अभिनित किया था। 2016 में वे हिंदी फिल्म बाजीराव मस्तानी में एक चरित्र भूमिका निभाते नज़र आये थे। सोमन हिंदी फिल्म नियम: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला (2003) के निर्माता थे। उन्होंने भूत बना दोस्त नामक बच्चों के टेलीविजन धारावाहिक भी प्रस्तुत किया हैं। 2010 में, उन्होंने प्रशिध्द रियलिटी टीवी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (सीज़न 3) में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। वे चौथे स्थान पर आये थे। 2012 में जोड़ी ब्रेकर्स में सोमन ने अभिनय किया था हालांकि इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। 20 मई 2012 को वह पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए ग्रीनथॉन, एनडीटीवी के लिए 30 दिनों में 1,500 किमी चलने का एक लिम्का रिकॉर्ड धारक बने। उसी वर्ष महिलाओं के बीच अच्छे स्वास्थ्य और स्तन कैन्सर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए देश की सबसे बड़ी 'महिलाओं की दौड़' पिंकथोन को उनके मार्गदर्शन में स्थापित किया गया था। 2015 में, मिलिंद ने अपनी पहली कोशिश में 15 घंटे और 19 मिनट में "आयरनमैन" चुनौती पूरी की। इस ट्रायथलॉन में 3.8 किमी की तैराकी, 180.2 किलोमीटर की साइकिल की सवारी और उस क्रम में 42.2 किलोमीटर की दौड़ शामिल होती है, जिसमें प्रतिभागियों को 'आयरनमैन' का खिताब जीतने के लिए 17 घंटे के भीतर पूरा करने की आवश्यकता होती है। 'आयरनमैन' शीर्षक प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाता है जो दिए गए समय के भीतर उपलब्धि प्राप्त करता है। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर मिलिंद सोमन