Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मीराबेन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मीराबेन (२२ नवम्बर १८९२ - २० जुलाई १९८२) का मूल नाम 'मैडलिन स्‍लेड' (Madeleine Slade) था। वे एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की बेटी थीं। गाँधीजी के व्‍यक्तित्‍व के जादू में बँधी सात समंदर पार देश हिंदुस्‍तान चली आई और फिर यहीं की होकर रह गईं। गाँधी ने उन्‍हें नाम दिया था - 'मीरा बेन'। मीरा बेन सादी धोती पहनती, सूत कातती, गाँव-गाँव घूमती। वह गोरी नस्‍ल की अँग्रेज थीं, लेकिन हिंदुस्‍तान की आजादी के पक्ष में थी। उन्‍होंने जरूर भारत की धरती पर जन्‍म नहीं लिया था, लेकिन वह सही मायनों में हिंदुस्‍तानी थीं। गाँधी का अपनी इस विदेशी पुत्री पर विशेष अनुराग था। जीवनी मैडलिन स्लेड ऐडमिरल सर ऐडमंड स्लेड (admiral, Sir Edmond Slade) की पुत्री थीं। जब उनके पिता मुम्बई में 'इस्ट इण्डिया स्क्वैड्रन' के कमांडर-इन-चीफ़ के पद पर कार्यरत थे उस समय उन्होने कुछ वर्ष भारत में बिताये। वह प्रकृति से प्रेम करतीं थी तथा अपने बचपन से ही सादा जीवन से उन्हें प्यार था। संगीत में उनकी गहरी रूचि थी तथा बिथोवेन का संगीत उन्हें बहुत भाता था। बाहरी कड़ियाँ MIRABEN - A life devoted to Mahatma Biography from mkgandhi.org In the company of Bapu: In the just-released Mira & the Mahatma, psychoanalyst Sudhir Kakar delves into the complex relationship between a remarkable Englishwoman and the man she worshiped - ''The Telegraph Video interview with Mirabehn श्रेणी:महात्मा गांधी श्रेणी:सामाजिक कार्य में पद्म विभूषण के प्राप्तकर्ता