Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मूलभूत विश्लेषण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लेखाकरण तथा वित्त के सन्दर्भ में मूलभूत विश्लेषण (fundamental analysis) से आशय किसी कम्पनी या संस्था के वित्तीय स्थिति की जानकारी देने वाले प्रपत्रों (जैसे उसकी पूजी, देनदारियाँ, कमाई, उसके मुख्य प्रतिस्पर्धी, आदि) का विश्लेषण करने से है। इसके अलावा मूलभूत विश्लेषण अर्थव्यवस्था की सम्पूर्ण स्थिति का भी विश्लेषण करती है जिसके अन्तर्गत ब्याज दर, उत्पादन, रोजगार, सकल घरेलू उत्पाद, आवास की स्थिति, विनिर्माण और प्रबन्धन आदि का भी विश्लेषण किया जाता है। इस विश्लेषण की मुख्यतः दो विधियाँ हैं- ऊपर से नीचे की ओर, तथा नीचे से ऊपर की ओर। मूलभूत विश्लेषण, निवेश के उद्देश्य से किए गए अन्य विश्लेषणॉ ( मात्रात्मक विश्लेषण (quantitative analysis) और तकनीकी विश्लेषण) से अलग है। श्रेणी:निवेश