Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दे घुमा के

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

"दे घुमा के" भारतीय संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी द्वारा रचित और शंकर महादेवन और दिव्या कुमार द्वारा गाया गया गीत है। यह २०११ विश्व कप क्रिकेट का आधिकारिक थीम साँग है। यह गीत 31 दिसम्बर को जारी किया गया था। आधिकारिक गीत 'दे घुमा के' को हिंदी, बंगला और सिंहली भाषाओं में तैयार किया गया है। == गीत के बारे में == शंकर महादेवन ने इस गीत के बारे में कहा कि "हमारे इस गीत को विश्व भर में करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक सुनेंगे। यह सोचकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। लोगों को हमारे गीत पर झूमते और नाचते देखकर हमें जो महसूस होगा उसे हम शब्दों में बयाँ नहीं कर सकते।" इसी तरह एहसान ने कहा कि "मैं बहुत खुश हूँ कि हमें इस विश्व कप का हिस्सा बनने का मौका मिला और हमें केवल भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों तक भी अपना गीत पहुँचाने का मौका मिला।" == उद्घाटन समारोह == विश्व कप के दो दिन पहले ढाका में आयोजित किये गये उद्घाटन समारोह में शंकर एहसान लॉय 'दे घुमा के' प्रस्तुत किया। == स्वागत == जारी होने के दो दिनों के भीतर ही, इस गीत को यूट्यूब पर लगभग 7000 हिट प्राप्त हुईं। कई लोग इस गीत को २०१० राष्ट्रमण्डल खेल आधिकारिक गीत की तुलना में बेहतर समझते हैं। == इन्हें भी देखें == 2011 क्रिकेट विश्व कप शंकर-एहसान-लॉय == संदर्भ और नोट्स == == बाहरी कड़ियाँ == === आधिकारिक जालस्थल === 2011 के विश्व कप के लिए आधिकारिक जालस्थल 2011 के विश्व कप के टिकट के लिए आधिकारिक जालस्थल