Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिलसिले

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिलसिले Silsilayy.jpg सिलसिले का पोस्टर वाशु भगनानी ख़ालिद मोहम्मद हिमेश रेशमिया शिराज़ सिद्दीकी (संवाद) तब्बू, भूमिका चावला, रिया सेन, सेलिना जेटली, अनीता हसनंदानी, दिव्या दत्ता, राहुल बोस, जिम्मी शेरगिल ख़ालिद मोहम्मद 17 जून, 2005 भारत हिन्दी सिलसिले 2005 में जारी हुई हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे ख़ालिद मोहम्मद ने लिखा है और साथ ही निर्देशित भी किया है। इसमें तब्बू, भूमिका चावला, रिया सेन, सेलिना जेटली, अनीता हसनंदानी, दिव्या दत्ता, राहुल बोस, एवं जिम्मी शेरगिल अभिनय किए हैं। संक्षेप यह फ़िल्म तीन महिलाओं की कहानी पर आधारित है। ज़िया (भूमिका चावला) बॉलीवुड की तेज़ी से उभरती हुई अभिनेत्री है। उसका अपने बॉयफ़्रेंड नील (राहुल बोस) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप टूटने वाला है। नील ने ही उसे फ़िल्म करियर के लिए मनाया था। वह नील के साथ बच्चा चाहती है। लेकिन नील कोई ऐसी ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहता। जल्द ही वह उसे भुला के आगे बढ़ जाता है और उसे दूसरी गर्लफ्रेंड मिल जाती है। अनुष्का (रिया सेन) एक टेलीफ़ोन रिसेप्शनिस्ट है जो एक अमीर आदमी निखिल के साथ अपने रिश्ते में प्यार और अपनापन पाना चाहती है। जबकि उसका ऑफ़िस में सहकर्मी तरुण (जिम्मी शेरगिल) चुपके से उससे प्यार करता है। कहानी के रोमांटिक अंत में अनुष्का को इन दोनों में से किसी एक को चुनना होता है। जबकि पिया एक ऐसा किरदार है जिसका कहानी पर गहरा असर पड़ता है। तीनों कहानियों को एक साथ पिरोया गया है, जिसमें ये महिलाएँ एकजुटता दिखाते हुए एक साथ आती हैं। रिहाना एक गृहिणी है जिसे इस सच्चाई का सामना करना पड़ता है कि उसका पति अनवर (केके मेनन) उसे धोखा दे रहा है। उसका प्रीति नाम की एयर होस्टेस के साथ अफ़ेयर चल रहा है। मुख्य कलाकार कहानी 1 भूमिका चावला — ज़िया राव कटयाल राहुल बोस — नील कश्यप दिव्या दत्ता — दिया कटयाल प्रिया बदलानी — नंदिता आमिर अली — बॉलीवुड अभिनेता तब्बू — रिहाना अहमद, जिया की प्रशंसक कहानी 2 रिया सेन — अनुष्का वर्मा जिम्मी शेरगिल — तरुण आहूजा अस्मित पटेल — निखिल राय अनीता हसनंदानी — पिया महाजन कहानी 3 तब्बू — रिहाना अहमद केके मेनन — अनवर अहमद सेलिना जेटली — प्रीति प्रिया बदलानी — नंदिता (प्रीति की सहेली) संगीत गीत गायक समीर हिमेश रेशमिया बन जाइए कुणाल गांजावाला, अलका याज्ञिक 5:06 मेरी जाँ मेरी जान कुणाल गांजावाला, साधना सरगम 5:50 आहिस्ता आहिस्ता सोनू निगम, श्रेया घोषाल 5:12 जब जब दिल मिलें सोनू निगम 5:19 मेरी चाँदी तू सुनिधि चौहान, कैलाश खेर, सुज़ैन डिमैलो 5:33 बेलिबास़ सुनिधि चौहान, जयेश गाँधी, सुज़ैन डिमैलो 5:32 तेरे लिए मेरे अलीशा चिनॉय, जॉय मुखर्जी 5:21 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0373972 खुल्लम खुल्ला प्यार करें श्रेणी:2005 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में