411 REFERENCE · Wikipedia
उच्चायुक्त (राष्ट्रमंडल)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रमंडल देशों में, उच्चायुक्त किसी दूसरे राष्ट्रमंडल देश की सरकार के राजनयिक मिशन का वरिष्ठ राजनयिक प्रभारी होता है। राष्ट्रमंडल देशों के बीच के राजनयिक मिशनों को दूतावास के बजाय, आमतौर पर उच्चायोग कहा जाता है। हालांकि किसी उच्चायुक्त की भूमिका किसी राजदूत के समान ही होती है।The Post of High Commissioner https://web.archive.org/web/20140329101607/http://www.webring.org/l/rd?ring=royalist;id=64;url=http%3A%2F%2Fthemonarchist2%2Eblogspot%2Ecom%2F2008%2F05%2Fpost-of-high-commissioner%2Ehtml 29 मार्च 2014 , The Monarchist, THURSDAY, 22 May 2008.
इतिहास व उत्पत्ति
ब्रिटिश साम्राज्य
ब्रिटिश साम्राज्य में, किसी संरक्षित प्रदेश या ऐसे किसी ऐसे प्रदेश पे, जो पूरी तरह से ब्रिटिश राजमुकुट की संप्रभुता के तहत नहीं आते थे, उनमे ब्रिटिश सरकार के दूत के तौरपर भेज जाता था। जबकि किसी ब्रिटिश उपनिवेश को सामान्यतः एक गवर्नर द्वारा प्रशासित किया जाता था। तथा सबसे महत्वपूर्ण प्रदेशों, बड़े संघ और स्वशासित डोमिनियनों को एक गवर्नर-जनरल के नेतृत्व में रखा जाता था।
एक उच्चायुक्त को विऔपनिवेशीकरण के अंतिम चरण का प्रभार भी दिया जा सकता था। उदाहरण की लिए सेशेल्स की क्राउन कॉलोनी में, अंतिम गवर्नर को 1975 में उच्चायुक्त बनाया गया था, जब सेशेल्स को स्व-शासन की अनुमति दी गई थी, 1976 तक, जब वह कॉमनवेल्थ के भीतर एक स्वतंत्र गणराज्य बन गया।
परिचय
राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों के बीच राजनयिक मिशनों को दूतावास नहीं कहकर उच्चायोग कहा जाता है, क्योंकि राष्ट्रमंडल देश के बीच एक विशेष राजनयिक संबंध होता है जिसके वजह से आम तौरपर यह उम्मीद की जाती है कि किसी गैर-राष्ट्रमंडल देश में किसी भी राष्ट्रमंडल देश का दूतावास सभी अन्य राष्ट्रमंडल देशों के नागरिकों को राजनयिक सेवाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश करेगा, भले ही उस व्यक्ति के देश का दूतावास वहां नहीं हो। इस लिहाज़ से कनाडा-ऑस्ट्रेलिया कॉन्सुलर सर्विसेज शेयरिंग एग्रीमेंट में उल्लिखित कनाडाई और ऑस्ट्रेलियाई नागरिक अपनी संबंधित कांसुलर सेवाओं के बीच और भी अधिक सहयोग का आनंद ले सकते हैं।http://travel.gc.ca/assistance/emergency-info/consular/framework/canada-australia Canada-Australia Consular Services Sharing Agreement Ministry of Foreign Affairs of Canada 2018-03-16 https://web.archive.org/web/20141018062851/http://travel.gc.ca/assistance/emergency-info/consular/framework/canada-australia 18 अक्तूबर 2014 live
चूंकि सोलह राष्ट्रमंडल देशों (जिन्हें राष्ट्रमंडल प्रजाभूमि के रूप में जाना जाता है) में एक ही राष्ट्रप्रमुख होता है (वर्तमान में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय), अतः इन देशों के बीच राजनयिक संबंध परंपरागत रूप से सरकारी स्तर पर ही होते हैं, नकी राजकीय स्तर पर।http://www.commonwealthofnations.org/sectors/government/embassies/ Embassies - Commonwealth of Nations commonwealthofnations.org 18 March 2018 https://web.archive.org/web/20180319004331/http://www.commonwealthofnations.org/sectors/government/embassies/ 19 मार्च 2018 dead हालाँकि उच्चायुक्त को किसी राजदूत के पद और भूमिका के बराबर माना जाता है।
किसी राष्ट्रमंडल प्रदेश से दूसरे राष्ट्रमंडल प्रदेश के उच्चायुक्त, उस देश के शासनप्रमुख (प्रधान मंत्री) के लिए एक साधारण (और अक्सर अनौपचारिक) पत्र पेश करते हैं, जबकि किसी देश के राजदूत अपने राष्ट्रप्रमुख द्वारा प्रमाणित एक औपचारिक साख पत्र को मेज़बान देश के राष्ट्रप्रमुख को पेश करते हैं।
दीर्घ
इन्हें भी देखें
राजदूत
राष्ट्रमंडल
राष्ट्रमंडल पदासीन
राष्ट्रमंडल फाउंडेशन
बाहरी कड़ियाँ
History of the title High Commissioner
WorldStatesmen click on the present countries mentioned
The Commonwealth – UK government site
श्रेणी:अंतरराष्ट्रीय राजनीति
श्रेणी:कूटनीति
श्रेणी:राष्ट्रमंडल