Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फ्लॉक्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|फ्लॉक्स के फूल पटुआ या फ्लॉक्स (अंग्रेजी:Phlox) पॉलिमोनियेसी (Polemoniaceae) कुल का एक छोटा सा पौधा है, जिसकी करीब 60 प्रजातियाँ हैं। नीले, गुलाबी, लाल और सफेद रंग के सुंदर फूल के कारण यह वाटिकाओं में लगाया जाता है। फूल दीपिकाकार होते हैं और गुच्छों में निकलते हैं। इसके उगने के लिए अच्छी प्रकार की मिट्टी एवं ठंडे आर्द्र स्थान की आवश्यकता होती है। वाटिकाओं में बहुधा फ्लॉक्स ड्रमांडाइ (phlox drummondii) लगाया जाता है। शैल उद्यान तथा क्यारियों के किनारे छोटी जातिवाले फ्लॉक्स सुबुलेटा (Phlox subulata), जिसे "मॉस पिंक" (Moss pink), अथवा ग्राउंड फ्लॉक्स (Ground phlox) कहते हैं, लगाया जाता है। इस पौधे की अधिकांश जातियाँ एकवर्षी होती हैं, पर फ्लॉक्स पैनीकुलेटा (Phlox paniculata) वर्षानुवर्षी फ्लॉक्स है, जो चार फुट तक ऊँचा होता है। इसमें सफेद अथवा गुलाबी रंग के सुंदर फूल लगते हैं। सन्दर्भ इन्हें भी देखें बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:पादप