Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्पेन की राजनैतिक व्यवस्था

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इतिहास में ब्रिटेन, पुर्तगाल और स्पेन विश्व की सबसे बड़ी शक्ति थे। अमेरिकी महाद्वीपों में अमेरिका, कनाडा और ब्राजील को छोड़कर अन्य सभी देशों पर स्पेन का शासन था। इसी कारण आज भी दक्षिण अमेरिका में ब्राजील को छोड़कर सभी देशों में स्पेनी भाषा बोली जाती है। राजनैतिक रूप से स्पेन कई स्थितियों से होकर गुजरा। 1873 में पहली बार स्पेन में लोकतंत्र लागू हुआ, लेकिन अगले ही वर्ष फिर से राजशाही आ गई। 1931 से 1936 तक फिर से लोकतंत्र चला और 1936 में सेना ने तख्तापलट कर दिया। जनरल फ्रांकिस्को फ्रांको का सत्ता पर अधिकार हो गया। 1975 में फ्रांको की मृत्यु के बाद फिर से लोकतंत्र लागू करने की कोशिशें हुईं और 1978 में एक नया संविधान लागू किया गया। स्पेन की राजनैतिक व्यवस्था स्पेन में संसदीय राजशाही है। इस व्यवस्था में राजा देश का प्रमुख होता है, वह सभी सेनाओं का भी प्रमुख होता है। प्रधानमन्त्री , सरकार का प्रमुख होता है। स्पेन की संसद का नाम 'कोर्टेस जेनरालेस' है जिसमें दो सदन होते हैं। उच्च सदन को सीनेट कहते हैं जिसमें 208 निर्वाचित और 58 मनोनीत सदस्य हैं जो अलग-अलग समुदायों से होते हैं। निचले सदन को 'कांग्रेस ऑफ डेपुटी' कहा जाता है जिसमें 350 निर्वाचित सदस्य होते हैं। डेपुटी को समानुपातिक प्रतिनिधित्व की मतदान प्रणाली से चुना जाता है। चुनाव में उम्मीदवार ना होकर पार्टियां ही चुनाव लड़ती हैं। जिस पार्टी को जितने प्रतिशत वोट मिलते हैं उतने प्रतिशत सीटें मिल जाती हैं। इसके लिए कम से कम पांच प्रतिशत वोट पाना जरूरी है। डेपुटी का कार्यकाल चार साल का होता है। प्रधानमंत्री इस सदन में बहुमत रखने वाली पार्टी या गठबंधन का नेता होता है। कांग्रेस ऑफ डेपुटी के पास सीनेट से ज्यादा शक्तियां होती हैं और वो सीनेट के किसी भी निर्णय को पलट सकती है। 208 सीनेटरों को भी चुनाव प्रक्रिया द्वारा चुना जाता है। इस चुनाव में पार्टी उम्मीदवार मैदान में होते हैं। सीटों का बंटवारा जनसंख्या के हिसाब से होता है। स्पेन की संसद स्पेन में 17 स्वायत्त राज्य और दो स्वायत्त शहर हैं। स्पेन की राजनैतिक व्यवस्था में राज्यों को विशेष स्वायत्तता दी गई है। इस कारण केन्द्र सरकार की स्थिति भी कई मुद्दों में कमजोर होती है। उदाहरण के लिए, 2017 में एक स्वायत्त राज्य कैटेलोनिया ने जनमत संग्रह के बाद खुद को स्वतंत्र घोषित कर लिया था, यद्यपि स्पेन की सरकार और न्यायपालिका ने इस जनमत संग्रह को अवैध बताकर कैटोलोनिया को स्पेन का हिस्सा ही माना। प्रमुख राजनैतिक दल स्पेन में पारम्परिक रूप से दो पार्टियां हैं- कंजरवेटिव विचारधारा की 'पीपुल्स पार'टी और समाजवादी 'सोशलिस्ट वर्कर्स पार्टी'।परन्तु अब कई सारी नई राजनीतिक पार्टियां सामने आई हैं, जैसे वामपंथी गठबंधन 'पोडेमस', कैटेलोनिया की आजादी की समर्थक सेंटर-राइट विचारधारा वाली 'सियुदादानोस' और चरमपंथी 'फॉक्स पार्टी'। श्रेणी:स्पेन