411 REFERENCE · Wikipedia
भ्रामरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भ्रामरी एक हिन्दू देवी हैं। वे शक्ति की अवतार मानी जातीं हैं। इनके द्वारा ही अरुणासुर नामक दैत्य का वध किया गया था।
माँ भ्रामरी देवी जगदम्बा भवानी शाकम्भरी का ही एक स्वरूप है। माँ भ्रामरी देवी का मंदिर हरियाणा के हिसार मे बनभौरीhttps://storepdf.com/banbhori-mata-katha/ Banbhori Mata Katha: भ्रामरी/ बनभौरी माता कथा व महत्व Admin 28/01/2024 Store Pdf 28/01/2024 28 जनवरी 2024 https://web.archive.org/web/20240128103305/https://storepdf.com/banbhori-mata-katha/ dead के नाम से विख्यात है। भ्रामरी देवी की एक प्रतिमा सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी के भवन मे भी स्थापित है। माँ भ्रामरी देवी की यह प्रतिमा उत्तराभिमुख है।
माँ का एक स्थान आंध्र प्रदेश राज्य के कुर्नूल ज़िले मे पर्वत पर देवी भ्रमराम्बा शक्तिपीठ और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दोनों ही स्थित हैं। इसके पौराणिक और ऐतिहासिक व्याख्यान भी मिलते हैं। श्रीशेलम पर 'माँ भ्रमराम्बा मंदिर' स्थापित है, जो माँ सती के पावन 51 शक्तिपीठों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि यहाँ माता सती की ग्रीवा का पतन हुआ था। यहाँ माता को भ्रमराम्बिका या भ्रमराम्बा देवी के नाम से पूजा जाता है जो वस्तुत माँ भ्रामरी ही है। उनके साथ भगवान् शिव 'शम्बरानंद भैरव' के रूप में विराजमान हैं जिनको मल्लिकार्जुन भी कहा जाता है।
हिन्दू भंवरों की देवी भ्रामरी देवी पार्वती की अवतार जीवों की विधाता और मधुमक्खियों की देवी मणिद्वीप और कैलाश ॐ भ्रामरीाय: पार्वतीाय: नमः त्रिशूल, तलवार, ढाल और गदा देवी भागवत शिव अरुणासुर वध
बाहरी कड़ियाँ
नारी की लाज बचाने के लिए लिया माँ ने धरा था 'भ्रामरी' अवतार
श्रेणी:हिन्दू देवी-देवता