411 REFERENCE · Wikipedia
दाब मापन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|बूरदाँ प्रमापी (Bourdon gauge) बहुतायत में उपयोग किया जाने वाला दाबमापी यन्त्र है।
किसी तरल (द्रव तथा गैस) द्वारा किसी सतह पर डाले गये बल का मापन दाब मापन कहलाता है। दाब को मापने की ईकाई बल प्रति ईकाई क्षेत्रफल (जैसे, न्यूटन प्रति वर्ग मीटर) है। दाब और निर्वात को मापने के लिए अनेकों तकनीकों का विकास किया गया है। दाब मापने वाले उपकरणों को दाबमापी या (pressure gauges) या वैक्यूम गेज कहते हैं। उदाहरण के लिए, मैनोमीटर एक दाबमापी उपकरण है जो दाब मापने के लिए तथा दाब का मान दर्शाने के लिए द्रव के एक स्तम्भ की ऊँचाई का उपयोग करता है। इसी प्रकार, बूरदाँ प्रमापी (Bourdon gauge) भी एक यांत्रिक दाबमापी है।
श्रेणी:मापन