Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डॉ॰ हेडगेवार रक्तपेढ़ी, अकोला (महाराष्ट्र)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डॉ॰ हेडगेवार रक्तपेढ़ी भारत भर में अद्वितीय व अग्रणी रक्तकोष है। महाराष्ट्र के विदर्भ जिले के अकोला शहर में 'आदर्श संस्कार मंडल' द्वारा संचालित डॉ॰ हेडगेवार रक्तपेढ़ी (blood bank) की स्थापना वर्ष २००३ में की गई थी। रा.स्व.संघ की प्रेरणा से इस प्राणदायी प्रकल्प का प्रारम्भ अथक परिश्रम से स्वयंसेवकों ने किया। संघ के कार्य को ईश्वरीय कार्य मानते हुए अनेक बाधाऒं और कठिनाइयों के बावजूद भी यह प्रकल्प रक्त दान संचय के क्षेत्र में अग्रणी है। अकोला के वरिष्ठ स्वयंसेवक स्व. नाना साहब ठोंबरे तथा स्व. बेबीताई हरदास ने अपने निवास स्थान को डॉ॰ हेडगेवार रक्त पेढी केन्द्र के लिए दान में दिया। इसके साथ ही अनेक व्यक्तियों, प्रतिष्ठानों तथा सामाजिक संस्थानों ने इसके विकास में अपना अमूल्य सहयोग दिया है। 'दि अकोला अर्बन कोआपरेटिव बैंक लि'. अकोला, विदर्भ युवक प्रतिष्ठान, दि अकोला अर्बन बैंक कर्मचारी सेवासमिति, नादुरा अर्बन कोआपरेटिव बैंक तथा डॉ॰ हेडगेवार जन्म शताब्दी सेवासमिति सहित अकोला शहर के प्रबुद्ध महानुभाव - हरीशभाई अलीमचंदानी, श्रीमती मोहिनी देवी खंडेलवाल, डॉ॰ बाबा साहब भागवत व श्री नरेन्द्र जी पाठक आदि इसमें सामिल हैं। बाहरी कड़ियाँ देश भर में अद्वितीय व अग्रणी रक्त कोष है - डॉ॰ हेडगेवार रक्तपेढ़ी, अकोला (महाराष्ट्र)जून 2020 InternetArchiveBot श्रेणी:भारत की अशासकीय संस्थाएँ श्रेणी:रक्तकोष