Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

निरंग पझरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्टूबर 2014 निरंग पझरा एक बहुभाषी आदिवासी पत्रिका है, जो मधु बागान, हासीमारा, जिला अलीपुरद्वार, पश्चिम बंगाल से प्रकाशित होती है। इसका शीर्षक भारत सरकार के समाचार पत्र महापंजीयक से पंजीकृत है। यह पत्रिका झारखण्‍डी आदिवासी समाज जो झारखण्‍ड, पश्चिम बंगाल, उडिसा, छत्‍तीसगढ, मध्‍य प्रदेश, असम, त्रिपुरा आदि राज्‍यों में फैले हुए हैं, से संबंधित सभी प्रकार के समाचार और विश्‍लेषणात्‍मक विचार पेश करता है। पत्रिका का सम्‍पादन ओलिवा अर्जुन इंदवार के द्वारा किया जाता है। प्रसिद्ध लेखक और समाज सेवी अर्जुन इंदवार इसके शुरूआती प्रकाशन के साथ आमंत्रित सम्‍पादक के रूप में जुडे हुए हैं। पत्रिका हिन्‍दी, अंग्रेजी, सादरी सहित कुडुख, मुण्‍डारी, खडिया आदि आदिवासी भाषाओं में भी लेख, कहानी, कविताऍं प्रकाशित करती है। यह आदिवासी समाज, संस्‍क़ति, भाषा, अधिकार सहित आदिवासी विकास के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकासात्‍मक कार्यक्रम और विषयों पर भी लेख और रचनाऍं प्रकाशित करता है। डुवार्स, पश्चिम बंगाल के हिमालयी तराई से निकलने वाली यह प्रथम बहुभाषी आदिवासी पत्रिका है। सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय पत्रिकाएँ