Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

असम लोक सेवा आयोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

असम लोक सेवा आयोग एपीएससी (अंग्रेजी: Assam Public Service Commission) असम सरकार के अधीन राज्य के सभी सरकारी सरकारी विभागों में ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी सिविल सेवा के खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एक राज्य भर्ती एजेंसी है, इसकी स्थापना असम सरकार के प्रावधान के अनुसार 1 अप्रैल 1937 को असम लोक सेवा आयोग अस्तित्व में आया। संघ लोक सेवा आयोग के संविधान द्वारा बनाई गई ये एक सरकारी संस्था है लोक सेवा आयोग से संबंधित प्रावधान संविधान के भाग-XIV के अध्याय-II में दिए गए हैं। संविधान में प्रावधान राज्य सेवाओं से संबंधित मामलों से निपटने के लिए आयोग की क्षमता सुनिश्चित करता है और उन्हें किसी भी क्षेत्र के प्रभाव से स्वतंत्र तरीके से अपने कर्तव्य करने की क्षमता देता है, आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति असम राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है वर्तमान समय में आयोग में 1 अध्यक्ष और 6 सदस्य हैं। असम लोक सेवा आयोग का प्रथम कार्य राज्य के सरकारी विभागों (जैसे- प्रशासनिक, कृषि, पुलिस, शिक्षा, आवास, वित्त, परिवहन) में सिविल सेवा पदों पर पात्र उम्मीदवारों के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन करना है। == इतिहास == असम सरकार के प्रावधान के अनुसार असम लोक सेवा आयोग १ अप्रैल १९३७ को अस्तित्व में आया था। भारतीय अधिनियम 1935 इससे पहले आयोग अध्यक्ष लंदन के एक रिटायर्ड आईसीएस अधिकारी श्री जेम्स हेज़लेट थे, 1951 में एक नया विनियमन आने तक श्री जेम्स हेज़लेट के बाद पांच और रिटायर्ड आईसीएस अधिकारियों को अलग-अलग समय के अध्यक्ष बनाया गया, भारत गणतंत्र बनने के बाद भारत के संविधान के अनुच्छेद 318 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए असम सरकार के राज्यपाल द्वारा आयोग के नए नियम बनाए गए और ये 1 सितंबर 1951 से लागू हुए। असम लोक सेवा आयोग ने उसी वर्ष कार्यों की सीमा विनियमन को संविधान के अनुच्छेद 320 के खंड II के प्रावधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने हेतु सुनिश्चित किया गया। असम राज्य के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् श्री कामेश्वर दास, APSC विनियम 1951 की घोषणा होने के बाद आयोग के पहले गैर आधिकारिक अध्यक्ष थे उन्होंने जुलाई 1952 तक अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभाल। == कार्य == असम लोक सेवा आयोग अपने कर्तव्य और कार्यों का निर्वहन करने के लिए भारत के संविधान अनुच्छेद 320 के अनुसार आयोग का अध्यक्ष राज्य के राज्यपाल द्वारा संबोधित कुछ नियमों और विनियमों के तहत आदेश लेने के लिए स्वतंत्र है। राज्य सरकार की विभिन्न सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन करना सरकार को सलाह देने के लिए आयोग के दायरे में सरकार के अधीन सेवारत अधिकारियों को प्रभावित करने वाले सभी अनुशासनात्मक केस सरकारी विभागों के भर्ती नियमों/सेवन नियमों को लागू करने के लिए संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देना सिविल सेवाओं में भर्ती की पद्धति के संबंध में सरकार को सलाह देना सरकारी कर्मचारियों के संबंध में सुरक्षा और सैलरी निर्धारण से संबंधित मामलों पर सरकार को सलाह देना सरकारी सेवाओं के लिए इंटरव्यू/स्क्रीनिंग टेस्ट/ लिखित परीक्षा का आयोजित करना == एपीएससी भर्ती परीक्षा == एपीएससी संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा असम सिविल सेवा (जूनियर ग्रेड) असम पुलिस सेवा (जूनियर ग्रेड) असम वित्त सेवा (जूनियर ग्रेड II) == आयोग के वर्तमान पदाधिकारी सूची == == यह भी देखें == असम विश्वविद्यालय असम का इतिहास असम के लोक नृत्य असम की चाय बागान समुदाय असम में उच्च शिक्षा के संस्थानों की सूची == संदर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == एपीएससी आधिकारिक वेबसाइट