411 REFERENCE · Wikipedia
पराप्राकृतिक संवाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|Ramakrishna trance 1879| रामकृष्ण परमहंस बचपन से ही चेतना की विशेष अवस्था में जाना शुरू हो गए थे
पराप्राकृतिक संवाद व्यक्ति का स्वयं, या किसी माध्यम द्वारा, चेतना की विशेष अवस्था में पराप्राकृतिक तत्वों, जैसे देवी-देवता, से मानसिक संपर्क में होने वाला अनुभव है, और इसका परिणाम ज्ञान प्राप्ति, समस्या समाधान या कोई विशेष अनुभूति देखा गया है।Frazer J. G. The worship of nature. Volume 1 1926 Macmillan LondonRose H. A. A glossary of the tribes and castes of the Punjab and North-West Frontier Province. Volume 1-3 1919/1999 Low Price Publication Delhi Shear J. The inner dimension: Philosophy and the experience of consciousness 1902 Peter Lang New York यह इलहाम या श्रुति का आधार है, और दुनिया के अनेक धर्मों में देखे गए हैं। James W. The varieties of religious experience: A study in human nature https://archive.org/details/varietiesofrelig03jame 1902 Longmans, Green New York इस अतार्किक (प्रतिभा या प्रज्ञामूलक) आयाम (देखें भारतीय दर्शन) को हिंदुओं में ज्ञान, इसाईयों में नौसिस, बौद्धों में प्रज्ञा, तथा इस्लाम में मारिफ नाम से जानते हैं। Walsh R. The transmission of wisdom: the task of gnostic intermediaries Journal of Transpersonal Research 2009 1 114-117 कुछ लोगों का मानना है कि पराप्राकृतिक तत्वों से संवाद की परम्परा लम्बे समय से रही है। Witzel M. E.J. Shamanism in northern and southern Eurasia: Their distinctive methods of change of consciousness Social Science Information 2011 50(1) 39-61 Norenzayan A. et al. The cultural evolution of prosocial religions Behavioral and Brain Sciences 2016 doi:10.1017/S0140525X14001356, e0 मान्यता है कि यह संवाद, चेतना की विशेष अवस्थाओं, Tart C.T. States of consciousness and state-specific sciences Science 2009 176 1203-1210 Walsh R. Vaughan F. The art of transcendence: an introduction to common elements of transpersonal practices Journal of Transpersonal Psychology 1993 25 1-10 में संभव हैं, और चेतना की इन ऊँचाइयों में जाने की लालसा का प्रमाण तपस्या की अनेकों पद्धतियाँ हैं। Hanegraaff W. J. Altered states of knowledge: The attainment of gnosis in the Hermetica International Journal of the Platonic Tradition 2008 2 128-163 Crook J.H. Low J. The yogins of Ladakh: A pilgrimage among the hermits of the Buddhist Himalayas 1997 Motilal Banarsidass Press Delhi पराप्राकृतिक संवाद का लोकहित में प्रसार करना देवकार्य माना गया। Armstrong K. The case for God: What religion really means https://archive.org/details/caseforgodwhatre0000arms 2009 The Bodley Head London Chidananda S. The philosophy, psychology and practice of yoga (1st Edition 1984) 1991 The Divine Life Society Shivanandanagar
मनोवैज्ञानिक पिंकर सहज या अतार्किक मानसिक अनुभव को कोरा रूढ़ीवाद समझते हैं। Pinker S. Taming the devil within us Nature 2011 478 309-311 पर ऐसे वैज्ञानिक भी हैं जिनके लिए यह मानसिक अनुभव चुनौती हैं। Wald G. Cosmology of life and mind Los Alamos Science: Fellows Colloquium 1988 16 3-14 मन में ऐसे बदलाव का आधार संज्ञान की दो प्रणालियों, तार्किक और अतार्किक, में देखा जा सकता है। Kahneman D. A perspective on judgement and choice: Mapping bounded rationality American Psychologist 2003 58 697-720
सहज ज्ञान
thumb|right|William James b1842c| विलिअम जेम्स लेक्चर में ओबेयेसेकेरे ने गौतम बुद्ध की तपस्या को अतार्किक आयाम से जोड़ा था।
ओबेयेसेकेरे के अनुसार गौतम बुद्ध की साधना एक पराप्राकृतिक संवाद की पद्धति का रूप है जो उस समय भारत में प्रचलित थी। Obeyesekere G. The Buddhist meditative askesis: A variety of the visionary experience Harvard Divinity Bulletin 2004 32(3) 7-10 इस पद्धति में, ओबेयेसेकेरे कहते हैं, महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति अतार्किक आयाम द्वारा हुई, परन्तु आधुनिक विचारक इसे तार्किक आयाम से जोड़ते हैं। महात्मा बुद्ध के समय भी और आज भी, ओबेयेसेकेरे आगे लिखते हैं, भारत भूमि में पराप्राकृतिक तत्वों से संवाद का अतार्किक आयाम मुख्य था, जिसमें देवी-देवता की तपस्या, दैवीय तत्व द्वारा व्यक्ति में मूर्तरूप लेना, तथा उससे ज्ञान प्राप्ति।
शिमेल का सूफ़ीवाद के सन्दर्भ में “अक्ल” और “इश्क” में भेद, संज्ञान के दो आयामों, क्रमशः बौद्धिक और सहज ज्ञान, को उजागर करता है। Schimmel A. Mystical dimensions of Islam https://archive.org/details/mysticaldimensio00schi 1975 The University of North Carolina Press Chapel Hill उन्होंनें आपनी पुस्तक में विस्तार से लिखा है कि दार्शनिक “अक्ल” (तार्किक आयाम) को ज्ञान का स्रोत मानते हैं, किन्तु सूफी संत रूमी ने खुदा से “इश्क” या खुदा की पूजा (अतार्किक आयाम) को ज्ञान प्राप्ति में ज्यादा महत्त्व दिया, और अक्ल को इसका पूरक माना।
“धुर की बाणी आई” की धुन में सिख धर्म के अनुयायों और अन्य लोगों को पराप्राकृतिक संवाद का संकेत है, और आद गुरु ग्रन्थ साहिब इसी का संग्रह है। Dhaliwal A. S. Dhur ki Bani: Interpretation thereof Understanding Sikhism—The Research Journal 2009 11(1-2) 18-23 ये संवाद सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी से आरंभ हुए, अन्य संतो की तरह, इन्होंने भी सहज भाव को महत्त्व दिया। Sidhu S.S. Dhur ki Bani: What does it mean? Understanding Sikhism—The Research Journal 2009 11(1-2) 24-27
स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जीवनी में ऐसे प्रसंगों का चित्रण बखूबी हुआ है। Nikhilananda S. Life of Sri Ramakrishna (1st Edition 1928) 2008 Advaita Ashrama Kolkata उस समय के प्रबुद्ध वर्ग ने ग्रामीण परिवेश की इस सहज धारा, अलौकिक तत्वों, कालि, हनुमान, राम, आदि से संवाद, को अपनाने में रुचि नहीं दिखाई, किन्तु धीरे-धीरे इस का प्रसार होता गया।
इस सन्दर्भ में प्रमात्रा भौतिकी के जनक जार्ज सुदर्शन का वक्तव्य सटीक है, जिन लोगों का देवता में विश्वास है, देव वाणी हुई, “देओ वोलेंते”, और (व्यक्ति या समूह में) अनिश्चितता समाप्त। Sudershan E.C.G. Evolution of mind: Projections into the future. In K. Gandhi (Ed.), The evolution of consciousness (pp. 83-108) 1983 National Publishing House New Delhi सुदर्शन के लेख में पराप्राकृतिक संवाद से जुड़े जटिल प्रश्नों की जनमानस की भाषा में अभिव्यक्ति एवं गूढ़ व्याख्या दोनों हैं।
नृविज्ञान के दस्तावेज़
thumb|left|Guru Nanak with Bala, Mardana and the great fish (Vishnu in Matsyavatara) - Unknown, Sikh School - Google Cultural Institute| गुरु नानक देव, बाला, और मरदाना भगवान विष्णु के मतस्यावतार निहारते
नृविज्ञान के दस्तावेज़, जिनका लगातार विस्तार हो रहा है, आम लोगों में व्याप्त पराप्राकृतिक संवाद की मान्यता एवं इसके दैनिक जीवन में योगदान, के परिचायक हैं। Singh U. Between worlds: Travels among mediums, shamans and healers 2003 Penguin Books New Delhi Witzel M. E.J. Shamanism in northern and southern Eurasia: Their distinctive methods of change of consciousness Social Science Information 2011 50(1) 39-61 Sax W.S. God of justice. Ritual healing and social justice in the central Himalayas 1926 Oxford University Press New Delhi गुर या चेले द्वारा किसी देवी, देवता, भूत, प्रेत, या मृत-आत्मा से संवाद स्थापित करना (देखें प्लांचेट)लोगों के दैनिक जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं के समाधान ढूँढने से जुड़ा है। Hichcock J.T. Jones R.L. Eds. Spirit possession in the Nepal Himalayas 1976 Longmans, Green New York लोगों में विश्वास है कि कोई पराप्राकृतिक शक्ति व्यक्ति में प्रवेश कर उसकी चेतना, व्यवहार तथा शरीर में अस्थायी परिवर्तन लाती है। Cohen E. What is spirit possession? Defining, comparing, and explaining two possession forms Ethnos 2008 73 101-126 देव या भूत किसी का भी व्यक्ति की चेतना पर कब्ज़ा हो सकता है, और इसका निदान ज़रूरी समझा जाता है, निदान के लिए पुरोहित आता है, जिसमें उन आत्माओं को बुलाया जाता है जो निदान करे। Claus P.J. Medical anthropology and the ethnography of spirit possession Contributions to Asian Studies 1984 18 60-72
मनोवैज्ञानिक पक्ष
thumb|right|Leonorapiper| इंगलैंड की मशहूर मीडियम श्रीमती पाईपर।
आधुनिक मनोविज्ञान के जनक विलियम जेम्स ने धर्म और उससे जुड़े पराप्राकृतिक संवाद और इससे जुड़े अन्य विचारों (देखें परामनोविज्ञान) को मनोविज्ञान का क्षेत्र माना, विशेषकर मीडियमस या माध्यम व्यक्तियों के संवादों का अध्ययन। James W. Address of the President before the Society for Psychical Research https://archive.org/details/jstor-1623095 Science, N.S. 1896 III(77) 881-888 जेम्स के इन विचारों पर प्रश्न भी उठे। Alvarado C.S. Psychical research in the Psychological Review, 1894-1900: A bibliographical note Journal of Scientific Exploration 2009 23(2) 211-220 माध्यम (स्त्री या पुरूष) किसी परिवार के सदस्यों का उनके निकट संबंधी, जीवित या मृत, से संवाद स्थापित करता है। Weaver Z. Poland—home of mediums European Journal of Parapsychology 2002 17 54-71
कार्ल युंग के अध्ययनों में पराप्राकृतिक तत्वों से संवाद का विस्तार में उल्लेख है। Owens L.S. Jung and Aion: Time, vision, and a wayfaring man Psychological Perspectives 2011 54 253-289 कभी-कभी व्यक्ति के आत्म की जगह कोई पराप्राकृतिक तत्व ले लेता है, (देखें भूत-प्रेत का अपसारण) साधारण भाषा में इसे दैवी आवेश या भूत लगना कहते हैं। Kakar S. Shamans, mystics and doctors 1982 Oxford University Press Delhi परन्तु मनोचिकित्सक इसे मनोरोग की श्रेणी में रखते हैं। Spiegel D. et al. Dissociative disorders in DSM-5= Depression and Anxiety 2011 28 824-852 ऐसे व्यक्तियों में कभी एक व्यक्तितव प्रभावी होता है, तो कभी दूसरा। Spanos N.P. Multiple identity enactments and multiple personality disorder: A sociocognitive perspective Psychological Review 1994 116 143-165
परसिंगर के प्रयोगों का भी पराप्राकृतिक सम्वाद से संबंध है, इनकी परिकल्पना है कि चेतना का स्थान मस्तिष्क से अलग है, और इसमें भू-चुम्बकीय क्षेत्र का महत्त्व है। Persinger M.A. The Harribance effect as pervasive out-of-body experiences. NeuroQuantal evidence with more precise measurements NeuroQuantology 2004 8 444-465 इन प्रयोगों में देखा गया है कि कुछ व्यक्ति दूर की घटना की जानकारी, बिना किसी भौतिक माध्यम के, प्राप्त कर सकते हैं। Krippner S. Persinger M. Evidence for enhanced congruence between dreams and distant target material during periods of decreased geomagnetic activity Ethnos 1996 10 487-493 ब्लूम ने इन खोजों का उल्लेख मनोविज्ञान के वार्षिक रिव्यू में किया। Bloom P. Religion, morality, evolution https://archive.org/details/sim_annual-review-of-psychology_2012_63/page/179 Annual Review of Psychology 2012 63 179-199
पवित्र रसायन
thumb|left|Ayahuasca preparation| आत्मा की बेल, अयाहुआस्का के पेय की तैयारी।
thumb|right|Lsd.qutemol| एलएसडी रसायन का आणविक ढांचा।
कुछ ऐसे प्राकृतिक और कृत्रिम रसायन हैं जिनका लम्बे समय से दुनिया के सभी भागों में धार्मिक अनुष्ठानों में स्वर्ग के तत्वों से संवाद के सन्दर्भ में वर्णन आता है। Barron F. Jarvik M.E. Bunnell S. The hallucinogenic drugs Scientific American 1964 April एक रसायन अयाहुआस्का, इस संबंध को दर्शाता है, अया का मतलब आत्मा और हुआस्का बेल है, अर्थात आत्मा की बेल। Frecska E. Bokor P. Winkelman M. The therapeutic potential of ayahuasca: Possible effects against various diseases of civilization Frontiers in Pharmacology 2016 DOI: 10.3389/fphar.2016.00035 परन्तु इन रासायनों के नारकीय अनुभवों के लिए प्रयोग देख, ऐसे ही एक रसायन एलएसडी के अविष्कारक हाफमान का कहना है कि इनका सेवन पवित्र और धार्मिक अनुष्ठानों में ही होना चाहिए, जैसा किसी समय यूनान में होता था। Hofmann A. The message of the Eleusinian mysteries for today’s world Rosicrucian Digest 2009 2 52-57 ग्रौफ ने एलएसडी के निदानात्मक प्रयोग सैकड़ों लोगों पर किये, और कई पराप्राकृतिक संवादों का विस्तार में वर्णन किया। Grof S. Realms of the human unconscious: Observations from LSD research 1979 Souvenir Press London
इन्हें भी देखें
भारतीय दर्शन
भूत-प्रेत का अपसारण
आध्यात्मिकता
अतिरिक्त संवेदी बोध
परामनोविज्ञान
सन्दर्भ
3
श्रेणी:मनोविज्ञान
श्रेणी:पराप्राकृतिक
श्रेणी:मानवशास्त्र
श्रेणी:मनोचिकित्सा