Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गुलाब जामुन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गुलाब जामुन Milk Powder Gulab Jamun by Preeti Tamilarasan.jpg 250px गुलाब के पंखुड़ियों के साथ गुलाब जामुन मिष्ठान्न गर्म, ठंडा या कमरा तापमान पर खोया, केसर, मैदा काला जामुन भारतीय उपमहाद्वीप मॉरीशस फ़िजी पूर्वी एवं दक्षिणी अफ़्रीका कैरिबियाई क्षेत्र मलय प्रायद्वीप veg गुलाब जामुन एक प्रकार का मिठाई है जो मैदे, खोये तथा चीनी से बनाया जाता है। गलाब जामुन नामक एक फल भी होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। गुलाब जामुन बनाने के लिये प्रतिकिलो खोये मे सौ ग्राम मैदा मिलाये। इसमे थोड़ा बेकिँग सोडा मिलाएँ। अब इसे अच्छी तरह गूँथे (मिलाइए)। गुलाब जामुन तो लगभग सभी की पसंदीदा मिठाई है। अक्सर आप इन्हें किसी विशेष उत्सव या समारोह में खाते होंगे या फिर कभी-कभी बजा़र से लाकर। पर क्या कभी आपने इन्हें घर पर बनाया है? यदि नहीं तो आज बनाकर देखिये। गुलाब जामुन दो तरीके से बनते हैं। मावे में थोड़ा सा मैदा मिला कर और मावे में पनीर मिला कर। दोनों ही तरह से बने हुए गुलाब जामुन अत्यंत स्वादिष्ट लगते हैं। आइये आज हम मावे में पनीर मिला कर गुलाब जामुन बनाते हैं। समय : करीब 1-1.1/2 घंटा आवश्यक सामग्री श्रेणी:भारतीय मिठाइयाँ मावा (खोया) - 250 ग्राम (1.1/4 कप) पनीर - 100 ग्राम (1/2 कप) मैदा - 20-30 ग्राम (2-3 टेबल स्पून) काजू - 1 टेबल स्पून (एक काजू को 8 टुकड़ों में काट लीजिये) किशमिश - 1 टेबल स्पून चीनी - 600 ग्राम (3 कप) घी - गुलाब जामुन तलने के लिये चाशनी बनाने की विधि एक बर्तन में चीनी और चीनी की मात्रा से आधा पानी मिलाकर गैस पर पकने रख दीजिये। जब चाशनी में उबाल आ जाए और सारी चीनी पानी में अच्छे से घुल जाए तो उसके बाद इसे 1-2 मिनट तक और पकायें। फिर चाशनी के घोल में से 1-2 बूंदे लेकर प्लेट में टपकाएं और अंगूठे व उंगली के बीच चिपका कर देखें। यदि चाशनी उंगली व अंगूठे के बीच चिपक रही हो तो समझिये की वह बन गई है और यदि ना चिपके तो उसे थोड़ा और पकाए। जब यह चिपकने लगे तो इसे ठंडा करके छान लीजिये। गुलाब जामुन बनाने का तरीका एक चौड़े और बड़े बर्तन में मावा, पनीर और मैदा डालकर नरम व चिकना आटा गूथ लें। गुलाब जामुन बनाने के लिये मावा तैयार रखें। अब इसमें से थोड़ा सा मावा (करीब एक छोटी चम्मच) उंगलियों की सहायता से निकालिये और उसे हथेली पर रखकर चपटा कर लीजिये। 3-4 काजू के टुकड़े और एक किशमिश उसके ऊपर रख कर मावे को चारों ओर से उठा कर बंद कर दीजिये और दोनों हथेलियों के बीच रख कर गोल करके प्लेट में रख लीजिये। सारे गोले इसी तरह तैयार कर लीजिये।http://hindi.webdunia.com/sweets-dishes/‍gulab-jamun-118052400057_1.html पारंपरिक तरीके से मावे के टेस्टी गुलाब जामुन बनाने की सरल विधि यहां पढ़ें... Webdunia hindi.webdunia.com hi 2020-11-17 कढ़ाई में घी गर्म कीजिये और उसमें 3-4 गोले डाल कर तल लीजिये (गैस धीमी ही रखें और गुलाब जामुन को तलते समय उस पर बार-बार कलछी न लगायें बल्कि उस पर कलछी से गरम गरम घी डालें)। गुलाब जामुन को चारों तरफ से ब्राउन होने तक तलिये और फिर निकाल कर प्लेट में रख लीजिये। ठंडा होने के बाद सभी गुलाब जामुनों को 1-2 घंटे के लिये चाशनी में डाल कर छोड़ दीजिये ताकि गुलाब जामुन सारी चाशनी अच्छे से सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जाएं। गुलाब जामुन तैयार हैं। अब इन्हें गरम गरमा या ठंडा करके परोसिये और खाइये। झारखंड के टाटीझरिया प्रखंड (हजारीबाग) का गुलाब जामुन प्रसिद्ध है। यह सामान्य रूप से गोल न होकर बेलनाकार होता है, जो शुद्ध घी में बना होता है। इस सड़क(NH-100) से होकर गुजरने वाली ज्यादातर गाड़ियाँ यहाँ कुछ देर के लिए रूकती है। लोग स्वंय इसको चखते है तथा अपने परिजनों के लिए भी ले जाते है। नोट: यदि गुलाब जामुन घी में फट रहे हों या फिर ज्यादा नरम बन रहे हों तो थोडा सा मैदा, मावे के आटे में मिलाकर अच्छी तरह मल लें। यदि गुलाब जामुन ज्यादा सख्त बन रहे हों तो मावा के आटे में थोड़ा सा ( 1-1 1/2 टेबल स्पून ) दूध मिलाकर अच्छी तरह मल लें। अधिक गरम चाशनी में गुलाब जामुन ना डालें। आटे के गुलाब जामुन thumb|गुलाब जामुन गुुलाब जामुन बहोत प्रकार से बनाए जातेे है जिसमे खोया से बनने वाला गुुुलाब जामुन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है ,इसके अलावा सूजी से  भी बनाया जाने वाला गुुुलाब जामुन भी अभी काफी प्रचलन में है,पर मैं यहां आपको गेंहू के आटे से गुुलाब जामुन बनानेे की विधि बताने जा रही हूं जो कि बाकी गुुुलाब जामुन की तरह ही  स्वादिष्ट होते है ।https://www.nidhikirasoi.in/ NIDHI KI RASOI jaiswal nidhi www.nidhikirasoi.in https://web.archive.org/web/20200627163615/https://www.nidhikirasoi.in/ 27 जून 2020 2020-07-07 dead सामग्री: गेहू का आटा- 1 कप मिल्क पाउडर -1/2 कप खाने वाला सोड़ा- 1 चम्मच इलाइची पाउडर -1 चम्मच चीनी -250 ग्राम तलने के लिए घी या तेल -  आवस्यकता अनुसार दूध - आवश्यकता अनुसार खाने वाला रंग - 1 चुटकी गुलाब जल - 1चम्मच चाशनी बनाने की विधि: एक पैन में चीनी और एक कप पानी डाल कर गर्म करें। जब ये खौलने लगे तो इसमें एक चम्मच दूध डाले,आप देखेंगे चाशनी के ऊपर चीनी की गंदगी आने लगेगी इसे किसी चम्मच की सहायता से निकल दें।अब चाशनी बिल्कुल साफ और पारदर्शी नजर आएगी। अब इसमे इलाइची पाउडर,खाने वाला रंग डाल कर एक तार की चाशनी बना लें और उसमे सुगंध के लिए गुलाब जल भी डाल दें। विधि: सबसे पहले एक पैन में आटे को हल्का सुनहरा भून लें (ज्यादा नही भुनाना है) ओर ठंडा होने दें। अब एक बर्तन में भुने हुए आटे ,मिल्क पाउडर ओर बेकिंग सोडा डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें । अब दूध डाल कर ढीला ढाल आटा गूंद लें ,ओर थोड़ी देर छोड दें। अब आटे की छोटी- छोटी लोइया बना लें। एक कड़ाई में घी गर्म करें और सुनहरा होने तक तल लें। अब इन्हें तैयार चाशनी में डाल कर एक घंटे के लिए छोड़ दें ताकि गुलाब जामुन में रस अच्छे से चले जाएं । आटे से बना गुलाब जामुन बिलकुल तैयार है। चित्रदालन सन्दर्भ श्रेणी:मिठाई श्रेणी: मुग़लाई खाना श्रेणी:उत्तर प्रदेशी खाना श्रेणी:बिहारी खाना श्रेणी:श्रीलंकाई खाना श्रेणी:पाकिस्तानी मिठाइयाँ श्रेणी:नेपाली खाना श्रेणी:पंजाबी खाना श्रेणी:सिंधी खाना श्रेणी:पठान खाना श्रेणी:बलोची खाना श्रेणी:मॉरिशन खाना श्रेणी:बांग्लादेशी मिठाइयाँ श्रेणी:बंगाली मिठाइयाँ श्रेणी:मालदीवी खाना श्रेणी:फ़िजियाई मिठाइयाँ श्रेणी:बर्मी मिठाइयाँ और अल्पाहार श्रेणी:डोनट श्रेणी:भारतीय डोनट श्रेणी:त्रिनिदाद और टोबैगो का खाना श्रेणी:अख़रोट की मिठाइयाँ