411 REFERENCE · Wikipedia
उपपाण्डव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
महाभारत में, उपपाण्डव(उप+पाण्डव) या पाण्डवपुत्र(पाण्डवो़ं के पुत्र) या पंचकुमार, द्रौपदी से जन्में पाँच पुत्रों को कहते हैं। प्रत्येक पाण्डव से द्रौपदी को एक पुत्र पैदा हुआ था। इन पंचकुमारों के नाम ये हैं- प्रतिविन्ध्य, शतनिक, सुतसोम,श्रुतसेन और श्रुतकर्मण। इन्होंने महाभारत में पाण्डवों के तरफ से युद्ध किया किन्तु महाभारत में इनके बारे में बहुत कम वर्णन है। इन पाँचों कुमारों को अश्वत्थामा ने युद्ध के अन्तिम दिन सोते हुये मार दिया था।Menon Ramesh The Mahabharata : a modern rendering https://archive.org/details/mahabharatamoder0000unse 2006 iUniverse, Inc. New York 9780595401888this book is a novel April 2017The Mahābhārata https://archive.org/details/mahabharata03buit 1981 University of Chicago Press Chicago 9780226846644 Phoenix van Buitenen, J.A.B. van Buitenen
पंचकुमार और उनके जनक
प्रतिविन्ध्य -- युधिष्ठिर
सुतसोम -- भीमसेन
श्रुतकीर्ति -- अर्जुन
सतनीक-- नकुल
श्रुतकर्मण-- सहदेव
हत्या
महाभारत युद्ध में अर्जुन के तीरों एवं भीमसेन की गदा से कौरवों का नाश हो गया। अपने राजा दुर्योधन की ऐसी हार देखकर और अपने पिता द्रोणाचार्य की मृत्यु का स्मरण कर अश्वत्थामा अधीर हो गया। छुप कर वह पांडवों के शिविर में पहुँचा और घोर कालरात्रि में कृपाचार्य तथा कृतवर्मा की सहायता से पांडवों के बचे हुए वीर महारथियों को मार डाला और पांडवों के पाँचों पुत्रों के सिर भी काट डाले।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:महाभारत के पात्र