411 REFERENCE · Wikipedia
लाइन 1 (नवी मुंबई मेट्रो)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवी मुंबई मेट्रो की लाइन 1 भारत के नवी मुंबई शहर के लिए रैपिड
ट्रांजिट रेल सिस्टम का एक हिस्सा है। यह पूरी तरह से तैयार हो जाने पर 23.40 किलोमीटर लंबी पूरी तरह से जमीन के ऊपर लाइन है। इसमें बेलापुर से खंडेश्वर तक 20 मेट्रो स्टेशन होंगे।
इस लाइन पर निर्माण का कार्य 2011 में शुरू हुआ था और प्रारंभ में इसे 2016 तक चालू हो जाना था, लेकिन इसके बनने मे काफी देरी हुई। बेलापुर से पेंडार तक 11.1 किलोमीटर (6.9 मील) के इस सेक्शन में 11 स्टेशन हैं, इस लाइन के पहले चरण का उद्घाटन 17 नवंबर 2023 को हुआ था।
== इतिहास ==
निम्नलिखित तिथियां उन तिथियों को दर्शाती हैं जब सेक्शन को जनता के लिए खोला गया था, न कि निजी उद्घाटन की।
=== योजना ===
महाराष्ट्र सरकार द्वारा 28 अप्रैल 2010 को प्रस्तावित नवी मुंबई मेट्रो परियोजना पर एक राजपत्र अधिसूचना जारी की गई, जिसमें जनता से टिप्पणियाँ मांगी गई थी। 28 मई तक, टिप्पणियाँ प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि तक प्रस्तावित परियोजना पर कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुए। 30 सितंबर 2010 को महाराष्ट्र सरकार द्वारा भारतीय ट्रामवे अधिनियम 1886 के तहत प्रस्तावित बेलापुर-पेंढर-कलंबोली-खंडेश्वर लाइन के लिए कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी।
== सन्दर्भ ==