Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूफोरिया (अमेरिकी धारावाहिक)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यूफोरिया एक अमेरिकी किशोर नाटक टेलीविज़न धारावाहिक है जिसे मुख्य रूप से सैम लेविंसन ने एचबीओ के लिए लिखा है। यह रॉन लेशेम और डेफना लेविन द्वारा बनाए गए इसी नाम के इज़राइली मिनीसीरीज़ पर आधारित है। इस धारावहिक में ज़ेंडाया, मौड अपाटो, एंगस क्लाउड, एरिक डेन, एलेक्सा डेमी, जैकब एलोर्डी, बार्बी फ़ेरेरा, नीका किंग, स्टॉर्म रीड, हंटर शेफ़र, एल्जी स्मिथ और सिडनी स्वीनी मुख्य अभिनय किया है। ये धारावाहिक नशीली आदतों से परेशान किशोरी रुए बेनेट (ज़ेंडया) की कहानी दिखाता है जो स्वयं को संयमित करने, दुनिया में अपना स्थान खोजने और पुनर्वास के बाद अपने रिश्तों को समायोजित करने के लिए संघर्ष करती है। हालाँकि रुए धारावाहिक का मुख्य केंद्र है, लेकिन अधिकांश शुरुआत प्रकरणों में अन्य मुख्य पात्रों के लिए कहानी भी दिखाई जाती है।Gagliardi Pino 2024-01-24 'Euphoria' Stars Zendaya and Hunter Schafer Stun at Schiaparelli's Alien-Inspired Paris Couture Show https://www.hollywoodreporter.com/lifestyle/style/schiaparelli-spring-summer-2024-couture-show-celebrity-guests-1235806251/ 2024-01-28 The Hollywood Reporter January 28, 2024 https://web.archive.org/web/20240128171734/https://www.hollywoodreporter.com/lifestyle/style/schiaparelli-spring-summer-2024-couture-show-celebrity-guests-1235806251/ live यूफोरिया के कार्यकारी निर्माताओं में लेविंसन, कनाडाई रैपर और गायक ड्रेक, ज़ेंडाया, रॉन लेशेम और गैरी लेनन शामिल हैं। श्रृंखला को लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में यूलिसिस एस ग्रांट हाई स्कूल, कल्वर सिटी, कैलिफ़ोर्निया में सोनी पिक्चर्स स्टूडियो और बरबैंक, कैलिफ़ोर्निया में वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो में फिल्माया गया है। कैलिफ़ोर्निया के बाहर, इसे लीव्सडेन, हर्टफ़ोर्डशायर में वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो और डबलिन, लंदन, न्यूयॉर्क सिटी, रोम और सिंगापुर में फिल्माया गया है। श्रृंखला को आम तौर पर सकारात्मक समीक्षा मिली है, जिसमें इसकी छायांकन, स्कोर, कलाकारों के प्रदर्शन और इसके परिपक्व विषय के दृष्टिकोण की प्रशंसा की गई है। यह अपनी नग्नता और यौन सामग्री के लिए विवाद का विषय भी रहा है। शो इसके अलावा लेविंसन की 2023 की टेलीविज़न सीरीज़ 'द आइडल' के समान एक ब्रह्मांड साझा करता है।https://hypebae.com/2023/5/sam-levinson-the-idol-euphoria-same-universe-alexa-demie-hbo-tv-series Sam Levinson Reportedly Has Confirmed That 'The Idol' and 'Euphoria' Take Place in the Same Universe May 23, 2023 Hypebae January 24, 2024 May 24, 2023 https://web.archive.org/web/20230524161631/https://hypebae.com/2023/5/sam-levinson-the-idol-euphoria-same-universe-alexa-demie-hbo-tv-series livehttps://collider.com/the-idol-euphoria-universe/ 'The Idol' Is Connected to 'Euphoria' — Here's How Gabrielle Grady June 8, 2023 Collider January 24, 2024 June 29, 2023 https://web.archive.org/web/20230629063806/https://collider.com/the-idol-euphoria-universe/ live इस सीरीज़ को कई पुरस्कार मिले हैं, जिसमें 'प्राइमटाइम एमी' अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग ड्रामा सीरीज़ के लिए नामांकन भी शामिल है। अपने अभिनय के लिए, ज़ेंडाया ने दो प्राइमटाइम एमी अवार्ड, 'एक क्रिटिक्स चॉइस टेलीविज़न अवार्ड' और रुए के रूप में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ' गोल्डन ग्लोब अवार्ड' जीता है। स्वीनी, कोलमैन डोमिंगो और मार्था केली को भी उनके अभिनय के लिए एमी नामांकन मिला है, जिसमें डोमिंगो ने अली, के रूप में अपने प्रदर्शन के लिए ड्रामा सीरीज़ में 'उत्कृष्ट अतिथि' अभिनेता का पुरस्कार जीता है। सन्दर्भ 30em बाहरी कड़ियाँ https://www.hbo.com/euphoria श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में