411 REFERENCE · Wikipedia
सक्खर ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
सक्खर ज़िला ur سكهّر / Sukkur Pakistan - Sindh - Sukkur.svg सक्खर ५,१६५ १५,००,००० - २९० तहसीलें ४ सिन्धी
पाकिस्तान के सिंध प्रांत का एक ज़िला। इसकी पूर्वी सीमा भारत के राजस्थान राज्य से लगती है। इसकी चार तहसीलें हैं - सक्खर, रोहड़ी, पन्नो आक़िल और सालेह पट। पन्नो आक़िल में एक बड़ी सैनिक छावनी है।
सक्खर इस ज़िले का सबसे बड़ा शहर है। यह नगर रोहरी नगर के सामने, सिंध नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। उपर्युक्त दोनों नगरों के मध्य, सक्खर में प्राचीन किले के पत्थर बहुत अधिक संख्या में हैं। पहले यहां काफी संख्या में हिंदु लोग रहते थे। परन्तु उन सब को भारत आना पड़ा और उनके किलों और मंदिरों और घरों के पत्थरों को अन्य जगह प्रयोग किया जाता है। यहाँ के पत्थरों का ही उपयोग लैसडाउन पुल के बनाने में हुआ है। इस पुल पर से उत्तर-पश्चिमी रेल मार्ग नदी को पार करता है। सक्खर में लॉयड बाँध हैं, जो संसार के प्रसिद्ध सिंचाई बाँधों में से एक है। बोलन दर्रा तथा 'शिवि' नामक निम्न भूमि भी यही है।
इन्हें भी देखें
रोहड़ी
सिन्ध
श्रेणी:सिंध
श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले