411 REFERENCE · Wikipedia
चाइल्डलाइन इंडिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चाइल्डलाइन इंडिया १०९८ भारत के गैर सरकारी संगठन चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा संचालित दूरभाष सहायता सेवा है। बच्चों के हितों की रक्षा के लिए सातों दिन चौबीसों घंटे चलने वाली यह भारत की पहली निःशुल्क दूरभाष सेवा है। यह अनाथ और निराश्रित तथा स्कूल न जा सकने वाले गरीब बच्चों की सहायता करती है। यह उनकी शिक्षा का भी प्रबंध करती है। यह संस्था अपने कार्यों के लिए लोगों से पैसे जमा करती है। इसे वर्ष में औसतन दो लाख फोन किए जाते हैं। अधिकांश फोन बाल श्रम से छुटकारा दिलाने के लिए किया जाता है।
श्रेणी:भारत के गैरसरकारी संगठन
1098 24×7
TOLL FREE