411 REFERENCE · Wikipedia
प्यूर्टो अयोरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2026
प्यूर्टो अयोरा नगर "El corazón de las Galápagos"”ला कार्ताज़ोन दे लोस गैलापगोस” Puerto Ayora skyline.jpg प्यूर्टो अयोरा का विहंगम दृश्य गैलापागोस में अवस्थिति Ecuador Galápagos Islands right देश प्रांत कैण्टन ईक्वाडोर गैलापागोस सांताक्रूज़ पल्ली coll शहरी पल्लियाँ महापौर 2001 18,000 ECT -5 inline, title 0 45 0 S 90 19 0 W
प्यूर्टो अयोरा केंद्रीय गैलापागोस, ईक्वाडोर का एक शहर है। सांताक्रूज़ द्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित यह शहर सांताक्रूज़ कैण्टन की एक सीट है। शहर का नाम ईक्वाडोर के राष्ट्रपति इसीद्रो अयोरा के सम्मान में रखा गया है। शहर को कभी कभी गलती से सांताक्रूज भी पुकारा जाता है।
thumb|right|250px|गैलापागोस द्वीपसमूह का मानचित्र
thumb|right|250px|प्यूर्टो अयोरा
thumb|right|250px|प्यूर्टो अयोरा
प्यूर्टो अयोरा अपने 10,000 से अधिक निवासियों के साथ गैलापागोस द्वीप समूह का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। सांताक्रूज़ ही ऐसा बसा हुआ द्वीप है जिस पर अधिकतर पर्यटक अपनी गैलापागोस की यात्रा के दौरान आते हैं। पूरे द्वीपसमूह में यहाँ का बुनियादी ढांचा सर्वाधिक विकसित है। गैलापागोस के दो बड़े बैंकों में से एक बैंको देल पसिफिको यहाँ स्थित है, साथ ही यहाँ पर कई स्कूल, होटल, रेस्तरां, वस्त्र भंडार, हार्डवेयर भंडार, किराना भंडार, समुद्री भंडार, पर्यटक दुकानें और नाइट क्लब स्थित हैं। अपनी इंटरनेट और टेलीफोन सेवाओं के कारण प्यूर्टो अयोरा बाहरी दुनिया से संचार स्थापित करने के लिए पूरे गैलापागोस में सबसे अच्छी जगह है। प्यूर्टो अयोरा की आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं में 2006 में खुला एक नया अस्पताल और द्वीप का एकमात्र हाइपरबेरिक कक्ष शामिल हैं।
यहाँ पर चार्ल्स डार्विन फाउंडेशन और गैलापागोस राष्ट्रीय उद्यान दोनों स्थित हैं। प्यूर्टो अयोरा गैलापागोस संरक्षण प्रयासों का केन्द्र है। पर्यटक चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र की यात्रा के दौरान द्वीपों के इतिहास और भविष्य की संरक्षण योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्यूर्टो अयोरा में अकादमी खाड़ी के तट पर एक संरक्षित स्थल है, जहां मौसम अक्सर खुशगवार रहता है। यहाँ तापमान 18 °C से 29 °C के बीच रहता है। गर्मी के मौसम आमतौर पर दिसंबर से मई तक चलता है।
अकादमी खाड़ी एक व्यस्त बंदरगाह है जो विभिन्न द्वीपों के मध्य चलने वाली नौकाओं, निजी पाल नौकाओं और स्थानीय मछली पकड़ने की नावों से भरा रहता है। इस खाड़ी में आप कत्थई हवासील, सुनहरी शंकुश, समुद्री गोह, बगुले, लावा गुल, फ्रिगेट पक्षी, गैलापागोस जलसिंह और शानदार डुबकी लगाकर मछली पकड़ते नीले पैर वाले बूबी पक्षी जैसे जीवों को देख सकते हैं।
ताजे पानी का मिलना शहर में दुर्लभ है और शहर के स्थानीय लोग ताजे पानी की आपूर्ति के लिए वर्षा के जल को एकत्रित कर व्यवहार में लाते हैं। द्वीप पर एक निर्लवणीकरण संयंत्र है। विभिन्न सुविधाओं के लिए पानी की गुणवत्ता/उपयोग के आधार पर अलग से पानी की व्यवस्था है। उदाहरण के लिए धुलाई या सफाई में प्रयोग किया जाने वाला पानी पीने योग्य नहीं है।
यातायात
एअरोगैल और टैम नामक दो हवाई सेवाओं की उड़ानें महाद्वीपीय ईक्वाडोर से सैन क्रिस्टोबाल या बाल्ट्रा द्वीप के हवाई अड्डों तक जाती हैं जो सांताक्रूज़ द्वीप के ठीक उत्तर में स्थित हैं। बाल्ट्रा हवाई अड्डे से बस ईताबाका चैनल तक जाती हैं, जहाँ से नौका द्वारा सांताक्रूज द्वीप पहुँचा सकता है। सांताक्रूज से दूसरी बस या टैक्सी पकड़कर प्यूर्टो अयोरा पहुँचा जा सकता है। प्यूर्टो अयोरा गोदी से यात्री/पर्यटक जल टैक्सियों के द्वारा अपनी नावों या पश्चिम प्यूर्टो अयोरा पहुँच सकते हैं।
यहाँ पर मोटर नौकाओं की दैनिक सेवा भी उपलब्ध है जिसके द्वारा यात्री/पर्यटक प्यूर्टो अयोरा से दूसरे आबाद द्वीपों पर आ या जा सकते हैं।
सन्दर्भ
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Staying on Santa Cruz galapagosonline.com*
सन्दर्भ
श्रेणी:गैलापागोस द्वीप
श्रेणी:पर्यटन आकर्षण