Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्राण (अभिनेता)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिंदी फिल्म अभिनेता कार्टूनिस्ट प्राण प्राण कुमार शर्मा अन्य प्राण (बहुविकल्पी) प्राण अहलुवालिया प्राण कृष्ण सिकन्द अहलुवालिया 1920 2 12 y पुरानी दिल्ली, ब्रिटिश भारत 2013 7 12 1920 2 12 y मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत शुक्ला सिकन्द अहलुवालिया(1945–2013, निधन तक) अरविन्द सिकन्दसुनील सिकन्दपिंकी सिकन्द चरित्र अभिनेता 1940–2007 http://www.pransikand.com मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत प्राण (जन्म: 12 फ़रवरी 1920; मृत्यु: 12 जुलाई 2013) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रमुख चरित्र अभिनेता थे जो मुख्यतः अपनी खलनायक की भूमिका के लिये जाने जाते हैं। कई बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार तथा बंगाली फ़िल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड्स जीतने वाले इस भारतीय अभिनेता ने हिन्दी सिनेमा में 1940 से 1990 के दशक तक दमदार खलनायक और नायक का अभिनय किया।http://books.google.com.my/books?id=8y8vN9A14nkC&printsec=frontcover&dq=Encyclopaedia+of+Hindi+cinema&hl=en&sa=X&ei=VZ1rUbz5Bon4rQeywIGYBw&ved=0CDAQ6AEwAA#v=onepage&q=Pran&f=false Encyclopaedia of Hindi Cinema Gulzar, Govind Nihalani, Saibal Chatterjee Encyclopaedia Britannica (India) Pvt. Ltd. 2003 8179910660 605 15 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130521134609/http://books.google.com.my/books?id=8y8vN9A14nkC&printsec=frontcover&dq=Encyclopaedia+of+Hindi+cinema&hl=en&sa=X&ei=VZ1rUbz5Bon4rQeywIGYBw&ved=0CDAQ6AEwAA#v=onepage&q=Pran&f=false 21 मई 2013 live उन्होंने प्रारम्भ में 1940 से 1947 तक नायक के रूप में फ़िल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा खलनायक की भूमिका में अभिनय 1942 से 1991 तक जारी रखा। उन्होंने 1948 से 2007 तक सहायक अभिनेता की तर्ज पर भी काम किया। अपने उर्वर अभिनय काल के दौरान उन्होंने 350 से अधिक फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने खानदान (1942), पिलपिली साहेब (1954) और हलाकू (1956) जैसी फ़िल्मों में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभायी। उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनय मधुमती (1958), जिस देश में गंगा बहती है (1960), उपकार (1967), शहीद (1965), आँसू बन गये फूल (1969), जॉनी मेरा नाम (1970), विक्टोरिया नं॰ 203 (1972), बे-ईमान (1972), ज़ंजीर (1973), डॉन (1978) और दुनिया (1984) फ़िल्मों में माना जाता है। प्राण ने अपने कैरियर के दौरान विभिन्न पुरस्कार और सम्मान अपने नाम किये। उन्होंने 1967, 1969 और 1972 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और 1997 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड जीता। उन्हें सन् 2000 में स्टारडस्ट द्वारा 'मिलेनियम के खलनायक' द्वारा पुरस्कृत किया गया।http://movies.ndtv.com/photos/pran-bollywood-s-black-gold-is-93-14210/slide/13 Pran, Bollywood's black gold NDTV 15 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20130217024526/http://movies.ndtv.com/photos/pran-bollywood-s-black-gold-is-93-14210/slide/13 17 फ़रवरी 2013 dead 2001 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिये 2013 में दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा गया।http://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/bollywood/news-interviews/Actor-Pran-to-receive-this-years-Dadasaheb-Phalke-Award/articleshow/19512494.cms Actor Pran to receive this year's Dadasaheb Phalke Award द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 12 अप्रैल 2013 15 अप्रैल 2013 https://archive.today/20130615214334/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-04-12/news-interviews/38490891_1_dadasaheb-phalke-award-villain-character-roles 15 जून 2013 live 2010 में सीएनएन की सर्वश्रेष्ठ 25 सर्वकालिक एशियाई अभिनेताओं में चुना गया।http://www.hindustantimes.com/Big-B-in-CNN-s-top-25-Asian-actors-list/H1-Article1-515456.aspx Big B in CNN's top 25 Asian actors list 5 मार्च 2010 New York हिन्दुस्तान टाइम्स 15 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20111101080219/http://www.hindustantimes.com/Big-B-in-CNN-s-top-25-Asian-actors-list/H1-Article1-515456.aspx 1 नवंबर 2011 live http://www.indianexpress.com/pictureStory.php?galId=768&pg=2&view=2 Asia's Best Actors द इंडियन एक्सप्रेस 15 अप्रैल 2013 https://archive.today/20130126024745/http://www.indianexpress.com/pictureStory.php?galId=768&pg=2&view=2 26 जनवरी 2013 live व्यक्तिगत जीवन 12 फ़रवरी 1920 को दिल्ली में पैदा हुये प्राण ने सैकड़ों फ़िल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं। प्राण के पिता लाला केवल कृष्ण सिकन्द एक सरकारी ठेकेदार थे, जो आम तौर पर सड़क और पुल का निर्माण करते थे। देहरादून के पास कलसी पुल उनका ही बनाया हुआ है। अपने काम के सिलसिले में इधर-उधर रहने वाले लाला केवल कृष्ण सिकन्द के बेटे प्राण की शिक्षा कपूरथला, उन्नाव, मेरठ, देहरादून और रामपुर में हुई। बतौर फोटोग्राफर लाहौर में अपना कैरियर शुरु करने वाले प्राण को 1940 में ‘यमला जट’ नामक फ़िल्म में पहली बार काम करने का अवसर मिला। उसके बाद तो प्राण ने फिर पलट कर नहीं देखा। रविवार के अनुसार उन्होंने लगभग 400 फ़िल्मों में काम किया। एक तरफ उनके नाम ‘राम और श्याम’ के खलनायक की ऐसी तस्वीर रही है, जिससे लोगों ने परदे के बाहर भी घृणा शुरु कर दी थी, वहीं उनके नाम ‘उपकार’ के मंगल चाचा की भूमिका भी है, जिसे दर्शकों का बेइन्तहा प्यार और सम्मान मिला। 1968 में उपकार, 1970 आँसू बन गये फूल और 1973 में प्राण को बेईमान फ़िल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिये फ़िल्म फेयर अवार्ड दिया गया। इसके बाद मिले सम्मान और अवार्ड की संख्या सैकड़ों में है। 1945 में शुक्ला से विवाहित प्राण भारत-पाकिस्तान बँटवारे के बाद बेटे अरविन्द, सुनील और एक बेटी पिंकी के साथ मुम्बई आ गये। आज की तारीख में उनके परिवार में 5 पोते-पोतियाँ और 2 पड़पोते भी शामिल हैं। खेलों के प्रति प्राण का प्रेम भी जगजाहिर है। 50 के दशक में उनकी अपनी फुटबॉल टीम ‘डायनॉमोस फुटबाल क्लब’ बहुचर्चित रहा है।. इस महान कलाकार ने 12 जुलाई 2013 को मुम्बई के लीलावती अस्पताल में अन्तिम साँस ली।आज ही एक दिन शेरखान ने दुनिया से ली थी विदा http://www.patrika.com/news/sher-khan-had-taken-a-day-off-from-world/1017323 12 जुलाई 2014 पत्रिका 12 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140714162427/http://www.patrika.com/news/sher-khan-had-taken-a-day-off-from-world/1017323 14 जुलाई 2014 live उल्लेखनीय बात यह भी है कि उनके जन्म और मृत्यु की तिथि की संख्या एक ही थी- 12 (बारह)। प्रमुख फिल्में वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2002 तुम जियो हज़ार साल 1999 जय हिन्द 1998 बदमाश 1997 गुड़िया हमीद 1997 सलमा पे दिल गया है 1997 लव कुश 1996 तेरे मेरे सपने 1995 साजन की बाहों में 1994 भाग्यवान धनराज 1994 हम हैं बेमिसाल डिसूज़ा 1993 1942: अ लव स्टोरी 1993 गुरुदेव 1993 चन्द्रमुखी 1993 आजा मेरी जान 1992 इसी का नाम ज़िन्दगी 1992 इन्तेहा प्यार की महेन्द्र प्रताप ओबेरॉय 1992 पनाह 1992 बेवफ़ा से वफ़ा नवाब साहब 1992 माशूक 1991 सनम बेवफ़ा 1991 बंजारन ठाकुर बाबा 1991 लक्ष्मण रेखा किशन लालबहादुर शर्मा 1990 रोटी की कीमत 1990 आज़ाद देश के गुलाम अशोक भंडारी 1989 तूफान 1989 जादूगर 1989 दाता 1988 पाप की दुनिया जेलर 1988 गुनाहों का फ़ैसला 1988 मोहब्बत के दुश्मन 1988 शेरनी 1988 धर्मयुद्ध 1988 कसम मंगल सिंह 1988 औरत तेरी यही कहानी 1987 गोरा 1987 हिफ़ाज़त 1987 कुदरत का कानून 1987 ईमानदार 1987 मुकद्दर का फैसला धनराज 1986 धर्म अधिकारी 1986 लव एंड गॉड 1986 जीवा लाला 1986 बेटी रामू 1986 सिंहासन 1986 दिलवाला 1985 पाताल भैरवी 1985 कर्मयुद्ध चरन सिंह द्योल 1985 माँ कसम 1985 बेवफ़ाई 1985 युद्ध 1985 होशियार 1985 सरफ़रोश बाबा 1984 हसीयत जगदीश 1984 राज तिलक अर्जुन सिंह 1984 सोनी महिवाल 1984 लैला भरत सिंह 1984 फ़रिश्ता ख़ान चाचा 1984 इंसाफ कौन करेगा 1984 दुनिया 1984 राजा और राना 1984 मेरा फैसला कमिश्नर राना 1984 जागीर मंगल सिंह 1984 शराबी 1983 फ़िल्म ही फ़िल्म 1983 नास्तिक बलबीर 1983 वो जो हसीना 1983 अंधा कानून 1983 दौलत के दुश्मन 1983 सौतन 1983 नौकर बीवी का अब्दुल 1982 ताकत 1982 तकदीर का बादशाह 1982 जानवर 1982 जीओ और जीने दो 1981 खुदा कसम सेठ गिरधारी लालबहादुर 1981 क्रोधी 1981 कालिया 1981 लेडीज़ टेलर सलीम बेग़ 1981 खून का रिश्ता 1981 मान गये उस्ताद चंदन सिंह 1981 नसीब नामदेव 1981 वक्त की दीवार 1980 ज़ालिम 1980 जल महल 1980 बॉम्बे 405 मील 1980 कर्ज़ 1980 धन दौलत 1980 आप के दीवाने 1980 ज्वालामुखी राय 1980 दोस्ताना टोनी 1978 डॉन 1978 काला आदमी 1978 खून की पुकार 1978 अपना कानून इंस्पेक्टर वर्मा 1978 दो मुसाफ़िर वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी1978 विश्वनाथ 1978 गंगा की सौगन्ध 1978 चोर हो तो ऐसा प्राण राजेन्द्रनाथ 1978 देश परदेस समीर साहनी 1977 चक्कर पे चक्कर 1977 चाँदी सोना अमर 1977 धरम वीर 1977 हत्यारा 1977 अमर अकबर एन्थोनी किशन लाल 1976 दस नम्बरी 1976 शंकर दादा 1975 वारंट 1975 चोरी मेरा काम 1975 दो झूठ 1975 सन्यासी 1974 मजबूर माइकल डिसूज़ा 1974 कसौटी प्यारेलाल 1973 ज़ंजीर शेर खान 1973 जुगनू श्याम 1973 जोशीला 1973 बॉबी जैक ब्रैगैन्ज़ा 1973 गद्दार 1972 यह गुलिस्ताँ हमारा 1972 परिचय 1972 विक्टोरिया नं॰ 203 राना 1972 जंगल में मंगल 1972 रूप तेरा मस्ताना अजीत 1972 एक बेचारा 1972 सज़ा 1972 बेईमान काँस्टेबल राम सिंह 1972 आन बान राजा बहादुर 1971 ज्वाला 1971 नया ज़माना 1971 जवान मोहब्बत विनोद 1970 हमजोली गोपाल राय 1970 गोपी लाला 1970 यादगार मामा जी 1970 जॉनी मेरा नाम मोती 1970 पूरब और पश्चिम 1970 भाई भाई 1969 अंजाना 1969 सच्चाई प्रकाश 1969 भाई बहन रतन 1969 आँसू बन गये फूल 1968 ब्रह्मचारी रवि खन्ना 1968 साधू और शैतान 1968 आदमी 1967 मिलन 1967 उपकार मलंग 1967 एराउन्ड द वर्ल्ड प्राण 1967 पत्थर के सनम लाला भगत राम 1967 राम और श्याम गजेन्द्र 1966 दस लाख 1966 दो बदन अश्विनी राजेन्द्रनाथ 1966 लव इन टोक्यो प्राण 1966 सावन की घटा 1965 खानदान 1965 मेरे सनम श्याम 1965 गुमनाम बैरिस्टर राकेश 1965 शहीद 1964 दूर की आवाज़ 1964 राजकुमार 1964 पूजा के फूल बलम सिंह 1963 फिर वही दिल लाया हूँ 1963 मेरे महबूब 1963 दिल ही तो है 1962 हाफ टिकट राजा बाबू 1962 दिल तेरा दीवाना गनपत 1962 झूला 1962 मनमौजी जग्गा 1961 जब प्यार किसी से होता है 1960 जिस देश में गंगा बहती है 1960 छलिया अब्दुल रहमान 1960 माँ बाप सोहन लाल 1960 महलों के ख़्वाब 1959 बेदर्द ज़माना क्या जाने 1959 प्यार की राहें 1958 मधुमती 1958 अमर दीप प्राण 1957 आशा राज 1957 झलक 1957 मिस्टर एक्स 1956 इंस्पेक्टर 1956 चोरी चोरी 1955 आज़ाद सुन्दर 1955 पहली झलक 1955 मुनीम जी 1955 कुंदन 1954 लकीरें 1954 बिरज बहू 1953 आह 1951 बहार शेखर 1951 अफ़साना मोहन 1950 शीश महल 1948 ज़िद्दी नामांकन और पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 1973 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - बेईमान 1970 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - आँसू बन गये फूल 1968 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - उपकार पद्म भूषण प्राण सिकंद को सन २००१ में भारत सरकार ने कला क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ प्राण का जीवन और फिल्में प्राण - हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज - आधिकारिक वेबसाइट प्राण को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 0695199 प्राण रीडिफ.कॉम पर प्राणकिशन सिकंद से भेंटवार्ता श्रेणी:२००१ पद्म भूषण श्रेणी:1920 में जन्मे लोग श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता श्रेणी:हिन्दी अभिनेता श्रेणी:दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता श्रेणी:दिल्ली के लोग श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता