Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सांता फे (गैलापागोस)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

250px|thumb|सांता फे के कैक्टससांता फे द्वीप जिसे बैरिंगटन द्वीप भी कहा जाता है, 24 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का एक छोटा सा द्वीप है जो, सांताक्रूज़ द्वीप के दक्षिण पूर्व में और गैलापागोस द्वीपसमूह के केंद्र में स्थित है। इसका नाम स्पेन के एक शहर के नाम पर रखा गया है। भौगौलिक रूप से यह द्वीप समूह के सबसे पुराने द्वीपों मे से एक है, यहाँ 40 लाख वर्ष पुरानी ज्वालामुखी चट्टानें भी पाई गयी हैं। द्वीप की वनस्पति की विशेषता विशाल ओपंशिया कैक्टस की सबसे बड़ी प्रजाति का एक घना जंगल है। सांता फे द्वीप दो स्थानीय प्रजातियों: बैरिंगटन स्थलीय गोह (Conolophus pallidus) और सांता फे चावल चूहा (Aegialomys galapagoensis bauri) का घर है। द्वीप पर जलसिंह बड़ी संख्या में मिलते हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Santa Fe Information Galapagosonline.com*