Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुआर (शहर)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुआरबंदर महारानी, बंदर दिराजाMuarBandar Maharani, Bandar Dirajaمواربندر مهاراني، بندر دراج मुआर Malaysia West 2 3 00 N 102 34 00 E मलेशिया में स्थिति जोहोर राज्य, मलेशिया ३,५७,१४८ २०१० जोहोरी मलय, अंग्रेज़ी मुआर, जो बंदर महारानी और बंदर दिराजा भी कहलाता है, मलेशिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटक शहर है। यह जोहोर राज्य में है और उस राज्य के पारम्परिक राजपरिवार की राजधानी भी है। ध्यान दें कि जोहोर की प्रशासनिक राजधानी जोहोर बाहरू है, जो मुआर से भिन्न शहर है। मुआर खानेपीने के स्थान, ऐतिहासिक इमारतों और अन्य पर्यटक स्थलों से भरपूर है। यह शहर मलक्का जलसन्धि पर बसा हुआ है।Muar to say goodbye to Tangkak https://web.archive.org/web/20120901175413/http://thestar.com.my/news/story.asp?file=%2F2006%2F11%2F20%2Fnation%2F16075342&sec=nation 1 सितंबर 2012 , 20 November 2006, The Star (Malaysia) नामोत्पत्ति "मुआर" शब्द के स्रोत को लेकर कई धारणाएँ हैं: पुरानी मलय भाषा में "मुआरा" का मतलब "चौड़ा ज्वार नदीमुख" (ऍस्चुएरी) होता था। यहाँ मुआर नदी का ज्वारनदमुख है। मलय में "मुआक" का अर्थ "थका हुआ" होता है और यहाँ नदी बहुत देर तक टेढ़ी-मेढ़ी चलने से सम्भव है कि नावचालक यहाँ थक जाते हों। यहाँ बहुत भारतीय व्यापारी आया करते थे और सम्भव है कि यहाँ तीन नदियों (सुंगइ मुआर, सुंगइ सेरतिंग और सुंगइ पाहांग) के कारण उन्होंने इसे तमिल भाषा में "मुनु" (तीन) और "आरु" (जल) जोड़कर "मुनार" नाम रखा हो जो परिवर्तित होकर मुआर बन गया। ध्यान दें कि दक्षिण भारत के केरल राज्य में मुन्नार का नाम इसी तरह तीन नदियों पर पड़ा है। इस शहर का नाम "बंदर महारानी" भी रखा गया क्योंकि जब सन् १८८७ में आधुनिक मुआर का महाराजा अबु बकर ने उदघाटन किया तो महारानी फ़ातिमाह उपस्थित थीं और उन्हीं के सम्मान में नामकरण हुआ। इसे "बंदर दिराजा" भी कहते हैं हो "अधिराज" (महाराजा अधिराजा) पर रखा गया है। चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें जोहोर जोहोर बाहरू सन्दर्भ श्रेणी:जोहोर राज्य श्रेणी:मलेशिया के आबाद स्थान