411 REFERENCE · Wikipedia
सिएर्रा मोरेना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2011
thumb|सिएर्रा मोरेना पहाड़ियों की शृंखला इस नक़्शे में लाल लक़ीर से दर्शाई गयी है
सिएर्रा मोरेना (स्पैनिश: Sierra Morena) स्पेन की एक प्रमुख पहाड़ी शृंखला है। यह दक्षिणी स्पेन में पूर्व-पश्चिम दिशा में चलती है और आइबेरियाई प्रायद्वीप के मेसेटा सेंत्राल नामक पठार की दक्षिणी सीमा है। सिएर्रा मोरेना की शृंखला अपने उत्तर की ओर स्थित गुआदिआना घाटी और दक्षिण की ओर स्थित गुआदालकिविर घाटी के दोनों जलसम्भरों को पानी प्रदान करती है।
विवरण
सिएर्रा मोरेना शृंखला प्लेट विवर्तनिकी का नतीजा है। आज से करोड़ों साल पहले अफ़्रीकी प्लेट जा के यूरेशियाई प्लेट से टकराई और इन दोनों के आपस में दबने से धीरे-धीरे यहाँ पहाड़ उठ खड़े हुए। स्पेन की मशहूर लाल-रंगी रिओ तिन्तो (नदी) इसी पर्वत शृंखला से शुरू होती है। इस शृंखला के मुख्य पहाड़ बान्युएलास (Bañuelas, १,३२४ मीटर ऊँचा), कोर्राल दे बोर्रोस (Corral de Borros, १,३१२ मी॰) और एस्त्रेला (Estrella, १,२९८ मी॰) हैं।
दर्रे
पुराने ज़माने में, पठार से दक्षिण में स्थित अंदलूसिया क्षेत्र में पहुँचने के लिए सिएर्रा मोरेना में मौजूद कुछ दर्रों का रास्ता लिया जाता था। इन दर्रों में सब से मशहूर देस्पेन्यापेरोस है, जो देस्पेन्यापेरोस नदी के प्रवाह से पहाड़ों में कट गया है। इसमें कुछ ५०० मीटर लम्बी सीधी दीवार जैसी पहाड़ी चट्टानें देखी जा सकती हैं।
सिएर्रा मोरेना के दृश्य
इन्हें भी देखें
स्पेन
रिओ तिन्तो (नदी)
श्रेणी:पर्वतमालाएँ
श्रेणी:स्पेन की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:यूरोप की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना