Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

परमार्थ निकेतन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

300px|right|thumb|परमार्थ निकेतन 300px|right|thumb|गांगा नदी की तरफ से परमार्थ निकेतन का दृष्य परमार्थ निकेतन भारत देश के उत्तराखंड राज्य में ऋषिकेश में स्थित एक आश्रम है। यह हिमालय की गोद में गंगा के किनारे स्थित है। इसकी स्थापना 1942 में संत शुकदेवानन्द सरस्वती जी महाराज (1901–1965) ने की थी। सन् 1986 स्वामी चिदानन्द सरस्वती इसके अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक मुखिया हैं। परमार्थ आश्रम ऋषिकेश का सबसे बड़ा आश्रम है। इसमें १००० से भी अधिक कक्ष हैं। आश्रम में प्रतिदिन प्रभात की सामूहिक पूजा, योग एवं ध्यान, सत्संग, व्याख्यान, कीर्तन, सूर्यास्त के समय गंगा-आरती आदि होते हैं। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद चिकित्सा एवं आयुर्वेद प्रशिक्षण आदि भी दिए जाते हैं। आश्रम में भगवान शिव की १४ फुट ऊँची प्रतिमा स्थापित है। आश्रम के प्रांगण में 'कल्पवृक्ष' भी है जिसे 'हिमालय वाहिनी' के विजयपाल बघेल ने रोपा था। बाहरी कड़ियाँ परमार्थ निकेतन का जालघर श्रेणी:उत्तराखण्ड श्रेणी:ऋषिकेश