411 REFERENCE · Wikipedia
दीपांकर भट्टाचार्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2026
दीपांकर भट्टाचार्य Dipankar Bhattacharya 1960 12Dipankar Bhattacharya: The revolutionary statistician in Left's Bihar rise गुवाहाटी , असम, भारत रामकृष्ण मिशन विद्यालय, नरेंद्रपुरभारतीय सांख्यिकी संस्थान भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन
CPIML_LIBERATION_FLAG|24px राजनितिज्ञ महासचिव भाकपा-माले विनोद मिश्रा 1998
दीपांकर भट्टाचार्य (जन्म दिसंबर 1960) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वह 1979 की पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के शीर्ष रैंकर थे और उनके पास भारतीय सांख्यिकी संस्थान से एम.स्टेट की डिग्री है। 1998 में विनोद मिश्रा के बाद दीपांकर भट्टाचार्य पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने। वह पूर्व में इंडियन पीपुल्स फ्रंट और ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स के सचिव थे।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
दीपांकर भट्टाचार्य का जन्म गुवाहाटी, असम में दिसंबर 1960 में हुआ था। उनके पिता बैद्यनाथ भट्टाचार्य थे जो भारतीय रेलवे के कर्मचारी थे। उन्होंने रामकृष्ण मिशन विद्यालय, नरेंद्रपुर कोलकाता में अध्ययन किया और पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक बोर्ड की 1979 की बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान पर रहे। अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद, वह भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता में शामिल हो गए। उन्होंने 1982 में बैचलर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (बी.स्टेट) की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1984 में मास्टर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एम.स्टेट) की डिग्री के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया।
सन्दर्भ
श्रेणी:1960 में जन्मे लोग
श्रेणी:२१वीं सदी के भारतीय राजनेता
श्रेणी:जीवित लोग