411 REFERENCE · Wikipedia
कोमाटाइट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कनाडा के ओंटारियो में एंग्लहार्ट के पास एबिटिबी ग्रीनस्टोन बेल्ट से इकट्ठा किया गया कोमाटाइट का नमूना।
कोमाटाइट एक प्रकार की अल्ट्रा मैफिक मैंटल से बनी आग्नेय शैल है।कोमाटाइट https://www.chemeurope.com/en/encyclopedia/Komatiite.html www.chemeurope.com 19 जून 2026 उन शैलों को कोमाटाइड कहते हैं जो उस लावा के क्रिस्टलीकृत होने से बनी हो जिसमें भार के अनुसार कम से कम १८% मैग्नीशियम ऑक्साइड हो। कोमाटाइट में सिलिकॉन, पोटाश और एल्युमिनियम की मात्रा कम होती है जबकि मैग्नीशियम अधिक होती है। कोमाटाइट का नाम दक्षिण अफ्रीका की कोमाटी नदी के किनारे स्थित एक स्थान के नाम पर रखा गया है।
विशेषताएँ
कोमाटाइट संरचना वाले मैग्मा का गलनांक बहुत अधिक होता है और इनके फटने का अनुमानित तापमान 1600 °C और इससे भी अधिक हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से कोमाटाइट महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनके लावा प्रवाह के निचले हिस्सों में निकल, तांबा और प्लैटिनम समूह की धातुओं के कीमती भंडार हो सकते हैं।कोमाटाइट https://www.ebsco.com/research-starters/geology/komatiites एब्स्को 19 जून 2026 en कोमाटाइट दुर्लभ चट्टानें हैं। लगभग सभी कोमाटाइट आर्कियाई इओन के दौरान बने थे और इनके कुछ ही नए (प्रोटेरोज़ोइक या फ़ैनेरोज़ोइक) उदाहरण मिलते हैं।
उपस्थिति
कोमाटाइट मुख्य रूप से आर्कियन शील्ड क्षेत्रों तक ही सीमित हैं और आर्कियन ग्रीनस्टोन बेल्ट में अन्य अल्ट्रामाफिक और उच्च मैग्नीशियम वाले मैफिक ज्वालामुखी शैलो के साथ पाए जाते हैं।थर्मल हिस्ट्री ऑफ द अर्थ एंड इट्स पेट्रोलॉजिकल एक्सप्रेशन https://www.sciencedirect.com/science/article/abs/pii/S0012821X10000567?via%3Dihub साइंस डायरेक्ट 20 जून 2026 सबसे नए कोमाटाइट कोलंबिया के प्रशांत तट के पास कैरिबियन ओशनिक प्लेट्यू पर स्थित गोर्गोना द्वीप से मिले हैं और प्रोटेरोज़ोइक कोमाटाइट का एक दुर्लभ उदाहरण कनाडा के मैनिटोबा में विनिपेगोसिस कोमाटाइट बेल्ट में पाया जाता है।
इन्हें भी देखें
अल्ट्रा मैफिक चट्टानें
पेरिडोटाइट
आग्नेय शैल
सन्दर्भ
श्रेणी:ज्वालामुखी विज्ञान
श्रेणी:शैलें
श्रेणी:ज्वालामुखीय शैल