411 REFERENCE · Wikipedia
शिखर (2005 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शिखर शिखर.jpg शिखर का पोस्टर जॉन मैथ्यू मैथन जॉन मैथ्यू मैथन विजू शाह अजय देवगन, शाहिद कपूर, बिपाशा बसु, अमृता राव अब्बास टायरवाला 30 दिसंबर, 2005 भारत हिन्दी
शिखर 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।फिल्म के सेट पर चंकी पांडे के इशारों से भड़क गई थीं तब्बू की बहन फराह, कहा था- हाथ लगा तो जान ले लूंगी https://navbharattimes.indiatimes.com/entertainment/news-from-bollywood/chunky-pandey-beaten-by-tabu-sister-farah-naaz-she-said-if-i-meet-him-i-will-cut-him-and-his-pride-into-little-pieces/articleshow/95298016.cms 19 जनवरी 2024 नवभारत टाइम्स hi इसमें अजय देवगन, बिपाशा बसु, शाहिद कपूर और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में हैं। संगीत विजू शाह द्वारा तैयार किया गया था।
संक्षेप
यह कहानी एक सफल व्यवसायी गौरव गुप्ता (अजय देवगन) के बारे में है। उसका मानना है कि केवल पैसा ही उसकी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकता है। वह एक परित्यक्त गांव में एक टावर बनाने में दिलचस्पी लेता है। अब वह कुटिल राजनेता अमृत पाटिल (मनोज जोशी) के सहयोग से किसी भी कीमत पर इसे बनाने की ठान लेता है। हालांकि, जमीन के मालिक श्रीकांत वर्धन को टावर बनना मंजूर नहीं है। इसलिए, गौरव श्रीकांत के बेटे जयदेव (शाहिद कपूर) को अपनी योजना में शामिल होने के लिए बरगला लेता है।गौरव अपनी प्रेमिका नताशा (बिपाशा बसु) का इस्तेमाल जयदेव के साथ प्यार का नाटक करके उसे आकर्षित करने के लिए करता है। ताकि वह अपने पिता के बजाय उनका समर्थन करे।
इस बीच, श्रीकांत को उम्मीद है कि उनका बेटा लौट आएगा। गौरव और नताशा ने अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ साझेदारी में एक निर्माण/विज्ञापन एजेंसी होने का नाटक करके भी उसे धोखा दिया। जयदेव इस योजना में फंस जाता है और गौरव उसे ब्लैकमेल करता है। गौरव की योजना के बारे में जानने के बाद, जयदेव उसे रोकने की कोशिश करता है। लेकिन इस प्रक्रिया में उस पर हमला किया जाता है। जयदेव को अपनी गलतियों का एहसास होता है, वह अपने पिता से माफी मांगता है और गौरव के खिलाफ लड़ने की कोशिश करता है। जल्द ही, गौरव और अमृत को उनके अपराधों के लिए गिरफ्तार कर लिया जाता है और गाँव की ज़मीन बचा ली जाती है। जयदेव अपने पिता के साथ सुलह कर लेता है और उनके व्यवसाय में उनकी मदद करना शुरू कर देता है।
मुख्य कलाकार
अजय देवगन — गौरव गुप्ता
शाहिद कपूर — जयदेव एस वर्धन
बिपाशा बसु — नताशा
अमृता राव — माधवी
जावेद शेख — श्रीकांत वर्धन
जॉन अब्राहम — विशेष भूमिका
मनोज जोशी — अमृत पाटिल
अखिलेन्द्र मिश्रा — इरफ़ान भाई
फरहा — कुसुम
सुशांत सिंह — भजनलाल
संगीत
गीत गायक विजू शाह फितना दिल उदित नारायण, सुनिधि चौहान, केके 6:43 चन्द्रशेखर राजीत धीरे धीरे सुनिधि चौहान 4:06 मनोहर अय्यर मेरे मन उदित नारायण, अलका यागनिक 4:13 सुधाकर शर्मा तू है शिखर जगजीत सिंह 3:53 सुधाकर शर्मा फितना दिल उदित नारायण, सुनिधि चौहान, केके 4:48 चन्द्रशेखर राजीत रिमिक्स आप को समझा उदित नारायण, साधना सरगम, राकेश पंडित 5:34 सुधाकर शर्मा धीरे धीरे केके 3:41 मनोहर अय्यर मेघा रे मेघा उदित नारायण, अलका यागनिक 5:28 सुधाकर शर्मा वागा ऐश चैंडलर 3:02 अनीता सरकार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0475627 शिखर
श्रेणी:2005 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:विजू शाह द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय ड्रामा फ़िल्में