411 REFERENCE · Wikipedia
झ़ोब
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
झ़ोब (बलोच: ژوب, romanized: Žōb, शब्दानु. 'रिसता हुआ पानी', अंग्रेज़ी: Zhob) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त के झ़ोब ज़िले की राजधानी है। यह झ़ोब नदी के किनारे स्थित एक छोटा-सा शहर है। मूल रूप से यह पास में स्थित गाँव के नाम पर अप्पोज़ई (बलोच: اپوزئی, अंग्रेज़ी: Appozai) कहलाता था। ब्रिटिशकाल में इसका नाम बदलकर फ़ोर्ट सॅण्डमॅन (अंग्रेज़ी: Fort Sandeman) रखा गया जिसे १९७६ में बदलकर झ़ोब कर दिया गया।
== नामोत्पत्ति ==
बलोच भाषा में "झ़ोब" का अर्थ "रिसता हुआ पानी" होता है। 'झ़ोब' में 'झ़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'झ' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द के 'झ़' से मिलता है।
== इन्हें भी देखें ==
झ़ोब नदी
झ़ोब ज़िला
== सन्दर्भ ==