Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अथर्वा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अथर्वा मुरली (जन्म 7 मई 1989) एक भारतीय अभिनेता हैं जो तमिल सिनेमा में काम करते हैं। अथर्वा ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत बाना कथाडी (2010) से की। == आरंभिक जीवन == अथर्वा का दिवंगत तमिल अभिनेता मुरली और उनकी पत्नी शोभा की संतान थे। उनकी एक बड़ी बहन काव्या और एक छोटा भाई आकाश है। वे कन्नड़ परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने सेंट माइकल्स अकादमी से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। वर्ष 2009 में उनके पिता ने उन्हें सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित और बद्री वेंकटेश द्वारा निर्देशित एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया। मार्च 2009 में शुरु हुई इस फिल्म का नाम था बाना कथाडी। इसमें अथर्वा ने साथी अभिनेत्री सामंथा के साथ काम किया था। इसमें उन्होंने रॉयपुरम झुग्गी के एक नौजवान की भूमिका निभाई है। इस तरह की जीवनशैली के बारे में जानने के लिए वे पैंतालीस दिनों तक उस इलाके में रहे। उन्होंने फिल्म के लिए पतंग उड़ाना भी सीखा। अथर्वा की एट्टी एस. माइकल रायप्पन द्वारा निर्मित एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसमें उन्होंने श्री दिव्या के साथ अभिनय किया है। जनवरी 2016 में, उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने किकैस एंटरटेनमेंट नामक एक प्रोडक्शन स्टूडियो स्थापित किया है। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == ट्विटर पर Atharvaa Murali