Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तमसा नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तराखण्ड में टोंस नामक नदी के लिए टोन्स नदी का लेख देखें तमसा नदी Tamsa Riverटोंस नदी India तमसा नदी का मुहाना देश राज्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश मैहर 264 km mi on मैहर, मैहर ज़िला, कैमूर पर्वतमाला, मध्य प्रदेश 610 m on गंगा नदी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश 25 27 18 N 82 09 38 E inline,title 16860 km2 mi2 on तमसा नदी (Tamsa River), जिसे टोंस नदी (Tons River) भी कहा जाता है, भारत के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह गंगा नदी की एक उपनदी है। यह मध्य प्रदेश के मैहर जिले में कैमूर पर्वतमाला में स्थित तमसा कुण्ड नामक जलाशय से उत्पन्न होती है। उत्तर-पूर्वी दिशा में लगभग 64 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा के बाद यह मैदानी भाग में प्रवेश करके बेलन नदी से मिलती है। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज से 32 किलोमीटर दूर ही सिरसा के निकट यह गंगा नदी में मिल जाती है। इसकी कुल लम्बाई लगभग 265 किलोमीटर है। इस के मार्ग में कई सुंदर जलप्रपात भी हैं।उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान, जैन एवं डॉ० सोलंकी, उपकार प्रकाशन, आगरा, पृष्ठ-26."Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 विवरण यह नदी मध्य प्रदेश के मैहर ज़िले के कैमोर श्रेणी में स्थित मैहर के समीप तमशाकुण्ड जलाशय से निकलकर उत्तर-पूर्व में प्रवाहित होती है तथा आगे सतना नदी इससे मिलती हैँ। पुरबा के निकट यह मैदान में उतरती हैँ। यह नदी अपने मार्ग में सुन्दर जलप्रपात बनाती हैँ। यह प्रयागराज के समीप मेजा तहसील में सिरसा नामक स्थान पर गंगा नदी में मिल जाती हैँ। वेलन इसकी सहायक नदी हैँ। इसकी लम्बाई 265 किलोमीटर हैँ। सिरसा टोंस नदी तट पर स्थित है। पहले सीतामढ़ी के निकट से बहती थी। जहा पर बाल्मिकी आश्रम है। वही पर सीता जी का समाहित स्थल भी है। जहा पर आज भी सीता जी का केश स्रपित जैसा बाल वाला घास है जो कोई भी पशु नही खाते है। वह आज भी सुरछित है। अभी यह नदी सिरसा बाजार के पास ही गंगा नदी में मिलती है। इन्हें भी देखें गंगा नदी कैमूर पर्वतमाला सन्दर्भ श्रेणी:मध्य प्रदेश की नदियाँ श्रेणी:उत्तर प्रदेश की नदियाँ श्रेणी:गंगा नदी की उपनदियाँ श्रेणी:प्राचीन भारत की नदियाँ