411 REFERENCE · Wikipedia
पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान Papikonda National Parkపాపికొండ జాతీయ ఉద్యానవనం IV Papikondalu view 16.jpg गोदावरी नदी से पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान का दृश्य India Andhra Pradesh आन्ध्र प्रदेश में स्थिति yes आन्ध्र प्रदेश, भारत 17.668 N 81.546 E region:IN dms inline,title 1012.86 km2 acre on 2008 (राष्ट्रीय उद्यान)1978 (वन्य अभयारण्य) आन्ध्र प्रदेश वन विभाग
पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान (Papikonda National Park) भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के अल्लूरी सीतारामा राजू ज़िले व एलूरु ज़िले में राजमंड्री के समीप पापी पहाड़ियों में 1,012.86 वर्ग किमी पर विस्तारित एक राष्ट्रीय उद्यान है। इसे 1978 में वन्य अभयारण्य और 2008 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया। यह गोदावरी नदी के जलसम्भर में स्थित है।http://wiienvis.nic.in/WriteReadData/UserFiles/image/PAs_Map_Database/images/andhra_pradesh.jpg Wildlife Protected Areas Andhra Pradesh 2014Papikonda Wildlife Sanctuary http://forest.ap.nic.in/WL%20PAPIKONDA.htm AP forest department 28 June 2014 dead https://web.archive.org/web/20140125021421/http://forest.ap.nic.in/WL%20PAPIKONDA.htm 25 January 2014https://books.google.com/books?id=HSnDO8Nlj2IC Perspectives on Polavaram, a Major Irrigation Project on Godavari Gujja, B. Ramakrishna, S. Goud, V. Sivaramakrishna 2006 Academic Foundation 9788171885787
प्राणी
मांसाहारी स्तनधारियों में कैमरा फन्दों द्वारा यहाँ बंगाल बाघ, भारतीय तेन्दुआ, रोहित-द्वीपी बिल्ली, जंगली बिल्ली, चीता बिल्ली, स्लोथ रीछ, छोटा भारतीय कस्तूरी बिलाव, एशियाई ताड़ कस्तूरी बिलाव, जंगली सूअर और बिज्जू देखे गए हैं। शाकाहारियों में चीतल, साम्भर, भारतीय काकड़, भारतीय चित्तीदार मूषक मृग, गौर, नीलगाय और चौसिंगा देखे गए हैं। बंदर और धूसर लंगूर भी मिलते हैं। सरीसृपों में केवल पूर्वी घाट में मिलने वाली भारतीय सुनहरी गेक्को (छिपकली) यहाँ मिलती है और नागराज भी देखे गए हैं।
इन्हें भी देखें
अल्लूरी सीतारामा राजू ज़िला
एलूरु ज़िला
गोदावरी नदी
राजमंड्री
सन्दर्भ
श्रेणी:अल्लूरी सीतारामा राजू ज़िला
श्रेणी:एलूरु ज़िला
श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान
श्रेणी:अल्लूरी सीतारामा राजू ज़िले का भूगोल