Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुमार कृष्णप्पा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कुमार कृष्णप्पा नायक मदुरै नायक राजवंश के शासक थे। वो विश्वनाथ नायक के उत्तराधिकारी थे।https://www.geni.com/people/Kumara-Krishnappa-Nayak/6000000037813000407 Kumara Krishnappa Nayak geni_family_tree en-US 2017-04-18 उनके पिता की सन् 1564 मृत्यु के बाद उन्होंने शासन आरम्भ किया। उन्होंने अपने राज्य की राजधानी तिरुचिरापल्ली को बनाया। सैन्य जीवन कुमार कृष्णप्पा नायक ने मदुरै नायक राजवंश को काफी विस्तार दिया। लगभग सभी प्राचीन पंडियन क्षेत्र नायकों के शासन में आ गये। तुम्बीच्ची नायक का विद्रोह टोटियार के प्रमुख तुम्बीच्ची नायक ने कृष्णप्पा नायक की सत्ता के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया और राज्य को बर्बाद कर दिया।R. Sathyanatha Aiyar http://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.183822 History Of The Nayaks Of Madura 1924 कृष्णप्पा नायक ने विद्रोह को दबाने के लिए अपने जनरल पेड्डा केश्वप्पा नायक को सेनापति बनाया। केशवप्पा नायक विद्रोह को दबाने में असफल रहा और तुम्बीच्ची नायक के साथ युद्ध में पराजित होकर मारा गया। पहले प्रयास में असफल होने के बाद कृष्णप्पा नायक ने दिवंगत जनरल के पुत्र चिन्ना केशव को कमान सौंप दी और लगभग तेरह पॉलीगर (स्थानीय राजा सेना के साथ) भेजे। दूसरे प्रयास में तुम्बीच्ची नायक को पकड़ लिया गया और चिन्ना केशन ने उसका सिर काट दिया।Henry Heras http://archive.org/details/AraviduDynastyOfVijayanagara Aravidu Dynasty Of Vijayanagara 1927 सन्दर्भ श्रेणी:दक्षिण भारत का इतिहास श्रेणी:१५७२ में निधन