Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओल्ड टाउन, एडिनबर्ग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एडिनबर्ग का ओल्ड और न्यू टाउन सांस्कृतिक ii, iv 728 युरोप और उत्तरी अमरीका 1995 right|thumb|280px|चट्टान की ऊंचाइयों पर स्थित एडिनबर्ग कासल right|thumb|280px|एडिनबर्ग फ़ेस्टिवल के समय राॅयल माइल की तस्वीर एडिनबर्ग का ओल्ड टिउन(Auld Toun; पुराना शहर) प्रचलित तौर पर एडिनबर्ग के सबसे पुरातन क्षेत्र को कहा जाता है। इस मध्यकालीन शहर ने आज भी अपनी प्राथमिक मध्यकालीन आभा व नक़शे को बर्करार रखा है। यहां कई मध्यकालीन एवं रीफ़ाॅरमेशन-कालीन(धर्मसुधार कालीन) इमारतों को बेहद अच्छी हालत में संरक्षि देखा जा सकता है।http://www.edinburgh.org/about/about-edinburgh/world-heritage-site Edinburgh-World Heritage Site 10 February 2013 VisitScotland https://web.archive.org/web/20130222081642/http://www.edinburgh.org/about/about-edinburgh/world-heritage-site 22 फ़रवरी 2013 dead इसका एक सिरा ऊंचाई पर स्थित, मध्यकालीन एडिनबर्ग कासल पर बंद होता है, जहां से शहर की मुख्य धमनी, राॅयल माइल(शाही सड़क) नीचे उतरती है। इस मुख्य सड़क से कई छोटी सड़कें, जिन्हें व़िंड(wynd) या क्लोज़ेज़्(closes) कहा जाता है, सड़क के दोनो पक्षों से चट्टानी दीवारों के बराबर निकलती हैं। इसमें कई बड़े चौराहें स्थित हैं जो बज़ारों के स्थानों को चिह्नित करते हैं, या महत्वपूर्ण भवन इन चौराहों के सामने स्थित देखे जा सकते हैं जैसे की: सेऽन्ट ग्लीऽस् कैथेड्रल और विधी न्यायालयें। यहां स्थित महत्वपूर्ण भवनों में स्काॅटलैंड का शाही संग्रहालय, सर्जन्स्एज़ हाॅल और मैकईवन हाॅल भी शामिल हैं। रास्तों का अभिन्यास किसी ठेठ मध्यकालीन उत्तरी युरोपीय शहर का है, जहाँ शहर का मुख्य दुर्ग(कासल) किसी पहाड़ी या चट्टान के ऊपर हुआ करता था और उसपर से मुख्य सड़क(राॅयल माइल) नीचे आती थी, जिसके किनारे पूरा शहर बसा होता था। left|thumb|200px|ओल्ड टाउन की मुख्य सड़क, राॅयल माइल की तस्वीर, अपरैल 2014 पहाड़ी पर बसे इस शहर में उपलब्ध सीमित जगह के बावजूद इसकी बड़ी आबादी कुछ सबसे पुरानी, ऊंची महुमंजिला रिहाइशी इमारतों में रहती थी। ऐसी आवासीय भवनें, जिन्हें काउंट्री(country) कहा जाता था, 16वीं सदी से यहां काफी आम हो गई थीं। ऐसी एनेकों इमारतें अभी भी यहाँ संरक्षित, देखी जा सकती हैं। यह आम तौर पर दस या ग्यारह मंजिला हुआ करती थीं, परन्तु एक ऐसी भी है जोकी चौदह मंजिला है। इनके अलावा, ओल्ड टाउन की एक विशेश वस्तु हैं, गलियों और सड़कों के ऊपर बने अनेक मेहराब, जिनमें कभी लोग रहा करते थें। औद्योगिक क्रांति के दौरान यहां मुख्यरूप से आइरिश अप्रवासी बसा करते थे। यहां कई तहख़ाने भी अभी तक संरक्षित हें, जिन्हें आज भी एडिनबर्ग का भूमिगत शहर बुलाया जा सकता है।Donald Campbell (2003). Edinburgh: A cultural and literary history. Oxford: Signal Books. ISBN 1-902669-73-8. न्यू टाउन के साथ एडिनबर्ग का यह क्षेत्र युनेस्को के विष्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। File:Edinburgh Old Town Skyline.jpg 25000 6867 ओल्ड टाउन की पैनोरामिक तस्वीर, भवलों की मध्यकालीन बनावट एवं आभा को दखा जा सकता है। बाईं ओर दिख रहा पुल नाॅर्थ ब्रिज है 300 इन्हें भी देखें न्यू टाउन, एडिनबर्ग राॅयल माइल, एडिनबर्ग एडिनबर्ग कासल सन्दर्भ श्रेणी:एडिनबर्ग श्रेणी:संयुक्त राजशाही में विश्व धरोहर स्थल