Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अभिषेक तिवारी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 कार्टूनिस्ट अभिषेक तिवारी का जन्म ३० मार्च १९६८ को मध्यप्रदेश के भिंड में हुआ। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व) अभिषेक का पहला कार्टून ग्वालियर के हिंदी दैनिक आचरण में १९८५ प्रकाशित हुआ। विभिन्न समाचारपत्रों के लिए स्वतंत्र कार्य करते हुए १९८९ में आचरण से ही अभिषेक ने स्टाफ कार्टूनिस्ट के रूप में कार्य प्रारंभ किया। १९९१ से १९९३ तक दैनिक भास्कर के ग्वालियर संस्करण और फिर १९९३ से १९९६ तक इंदौर संस्करण में स्टाफ कार्टूनिस्ट रहे। १९९६ से १९९७ तक लखनऊ में दैनिक हिंदुस्तान में और फिर १९९७-१९९८ में दैनिक भास्कर के जयपुर संस्करण में कार्टूनिस्ट रहे। १९९८ से अब तक राजस्थान पत्रिका में कार्य करते हुए अभिषेक वर्त्तमान में राजस्थान पत्रिका जयपुर में डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। तिवारी, अभिषेक तिवारी, अभिषेक