411 REFERENCE · Wikipedia
बाबा योगेन्द्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बाबा योगेन्द्र (7 जनवरी, 1924 -- 10 जून 2022) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक तथा संस्कार भारती के संरक्षक थे। संस्कार भारती के माध्यम से उन्होंने कलासाधकों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। सन २०१८ में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।पद्मश्री से सम्मानित संस्कार भारती के संस्थापक बाबा योगेन्द्र को बचपन में बेच दिया गया था
बाबा योगेन्द्र का जन्म 7 जनवरी, 1924 को उत्तर प्रदेश के बस्ती में प्रसिद्ध वकील बाबू विजय बहादुर श्रीवास्तव के घर में हुआ था। दो वर्ष की अवस्था में ही मां का देहान्त हो गया। फिर उन्हें पड़ोस के एक परिवार में बेच दिया गया। इसके पीछे यह मान्यता थी कि इससे बच्चा दीर्घायु होगा। उस पड़ोसी मां ने ही अगले दस साल तक उन्हें पाला। पिता जी वकील साहब कांग्रेस और आर्यसमाज से जुड़े थे।कला-ऋषि पद्मश्री बाबा योगेन्द्र : एक अजातशत्रु
सन् 1981 ई. में ‘संस्कार भारती’ संगठन का निर्माण कर उसका कार्यभार उन्हें सौंप दिया गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:पद्मश्री से सम्मानित
श्रेणी:भारतीय कलाकार