411 REFERENCE · Wikipedia
सेना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सैनिक फ़िल्म सैनिक (फ़िल्म)
thumb|सन् १९०५ में कोहाट ज़िले, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा में भारतीय सिख सैनिक
अंगूठाकार|सेना पर खर्च
अंगूठाकार|सेना पर सर्वाधिक खर्च करने वाले दस देश (२००७)
अंगूठाकार|सशस्त्र सैनिकों की संख्या
सेनया सैन्यदल किसी देश या उसके नागरिकों या फिर किसी शासन-व्यवस्था और उस से सम्बन्धित लोगों के हितों व ध्येयों को बढ़ाने और उनकी रक्षा के लिये घातक बल-प्रयोग की क्षमता रखने वाला सशस्त्र संगठन होता है। सेना का काम देश व नागरिकों की रक्षा, उनके शत्रुओं पर प्रहार करना और शत्रुओं के प्रहारों को खदेड़ देना होता है। अलग-अलग व्यवस्थाओं में सेना की ज़िम्मेदारियाँ भी भिन्न हो सकती हैं। कुछ स्थानों व कालों में सेना का इस्तेमाल विशेष राजनैतिक विचारधाराओं को बढ़ावा देने, व्यापारिक हितों और कम्पनियों को लाभ कराने, जनसंख्या-वृद्धि को रोकने, इमारतों व सड़कों का निर्माण करने, आपातकालीन बच-बचाव करने, सामाजिक रीतियों में भाग लेने और विशेष स्थानों पर पहरा देने के लिये भी किया जाता रहा है। व्यावसायिक रूप से सैनिक बनने की परम्परा लिखित इतिहास से पुरानी है।Dupuy, T.N. (1990) Understanding war: History and Theory of combat, Leo Cooper, London, p. 67
शाखाएँ
पारम्परिक रूप से सेनाओं के तीन भाग हुआ करते हैं:
थलसेना - जो धरती पर लड़ती है
नौसेना - जो समुद्रों, झीलों व नदियों पर लड़ती है
वायुसेना - जो विमानों के ज़रिये आकाश में लड़ती है।
इन्हें भी देखें
सैन्य इतिहास
सैन्यवाद
भारतीय सेना
शस्त्र
सलामी
सामरिकी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:सेना