411 REFERENCE · Wikipedia
बी॰सी॰जी॰ का टीका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बी॰सी॰जी॰ (बैसिलस कैलमेट-गुएरिन) का टीका (Bacillus Calmette–Guérin (BCG) vaccine) एक टीका है जो मुख्यतः यक्ष्मा (टीबी) की रोकथाम के लिए उपयोग किया जाता है।BCG vaccine: WHO position paper http://www.who.int/wer/2004/en/wer7904.pdf Weekly Epidemiological Record 4 79 25-40 20 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20150921165240/http://www.who.int/wer/2004/en/wer7904.pdf 21 सितंबर 2015 live जिन देशों में यक्ष्मा प्रायह: होता है वहाँ स्वस्थ शिशुओं को इसकी एक खुराक जनम के बाद जितना जल्दी हो सके, लगाने की सलाह दी जाती है। HIV/AIDS वाले बच्चे को टीका नहीं दिया जाना चाहिए।Revised BCG vaccination guidelines for infants at risk for HIV infection http://www.who.int/wer/2007/wer8221.pdf Weekly Epidemiological Record 82 (21) 193-196 20 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20160304203645/http://www.who.int/wer/2007/wer8221.pdf 4 मार्च 2016 live उन क्षेत्रों में जहां यक्ष्मा आम नहीं है, केवल उच्च जोखिम वाले शिशुओं का आमतौर पर टीकाकरण किया जाता है, और यक्ष्मा के संदिग्ध मामलों की जाँच की जाती है और उपचार किया जाता है। जिन वयस्कों में यक्ष्मा नहीं है, और जिन्हें पहले से प्रतिरक्षित नहीं किया गया है लेकिन अक्सर दवा-प्रतिरोधी यक्ष्मा के संपर्क में आते हैं, उन्हें भी प्रतिरक्षित किया जा सकता है।
संरक्षण की दरें व्यापक रूप से भिन्न होती हैं और दस और बीस वर्षों के बीच रहती हैं। बच्चों में यह लगभग 20% को संक्रमित होने से रोकता है और जो लोग संक्रमित होते हैं उनमें से यह आधे को बीमारी के विकसित होने से बचाता है।Roy A Eisenhut M Harris RJ Rodrigues LC Sridhar S Habermann S Snell L Mangtani P Adetifa I Lalvani A Abubakar I Effect of BCG vaccination against Mycobacterium tuberculosis infection in children: systematic review and meta-analysis BMJ 349 g4643 August 2014 25097193 4122754 10.1136/bmj.g4643 टीका त्वचा में इंजेक्शन द्वारा दिया जाता है। अतिरिक्त खुराक के समर्थन में कोई सबूत नहीं है। इसका उपयोग कुछ प्रकार के मूत्राशय कैंसर के उपचार में भी किया जा सकता है।Houghton BB Chalasani V Hayne D Grimison P Brown CS Patel MI Davis ID Stockler MR Intravesical chemotherapy plus bacille Calmette-Guérin in non-muscle invasive bladder cancer: a systematic review with meta-analysis BJU Int. 111 6 977–83 May 2013 23253618 10.1111/j.1464-410X.2012.11390.x
इस के गंभीर दुष्प्रभाव दुर्लभ हैं। इंजेक्शन के स्थान पर अक्सर लालिमा, सूजन और हल्के दर्द होते हैं। उपचार के बाद एक छोटा अल्सर हो सकता है, जो ठीक होने के बाद कुछ निशान छोड़ दे। प्रतिरक्षा प्रणाली की खराब कार्यक्षमता वाले लोगों में दुष्प्रभाव अधिक सामान्य और संभावित रूप से अधिक गंभीर होते हैं। यह गर्भावस्था में उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं है। टीका मूल रूप से मायकोबैक्टीरियम बोविस से विकसित किया गया था जो आमतौर पर गायों में पाया जाता है। हालाँकि यह कमजोर कर दिया गया है, यह अब भी जिवित है।
बी॰सी॰जी॰ के टीके का चिकित्सकीय रूप में उपयोग पहली बार 1921 में किया गया था। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन की आवश्यक दवाओं की सूची में मौजूद है, जो एक बुनियादी स्वास्थ्य प्रणाली में सबसे आवश्यक महत्वपूर्ण दवाओं की सूची है।WHO Model List of Essential Medicines World Health Organization October 2013 http://apps.who.int/iris/bitstream/10665/93142/1/EML_18_eng.pdf?ua=1 2014 तक इसकी थोक लागत 0.16 अमरीकी डौलर है।Vaccine, BCG http://mshpriceguide.org/en/single-drug-information/?DMFId=788&searchYear=2014 International Drug Price Indicator Guide 20 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20180122071918/http://mshpriceguide.org/en/single-drug-information/?DMFId=788&searchYear=2014 22 जनवरी 2018 live यूनाइटेड स्टेट्स में इसकी लागत 100 से 200 अमरीकी डौलर है।Tarascon Pocket Pharmacopoeia 2015 Deluxe Lab-Coat Edition Hamilton Richart Jones & Bartlett Learning 2015 9781284057560 https://en.wikipedia.org/wiki/Special:BookSources/9781284057560 312 प्रत्येक वर्ष लगभग 10 करोर (100 मिलियन) बच्चों को यह टीका दिया जाता है।
श्रेणी:टीका