411 REFERENCE · Wikipedia
लक्ष्मीमल्ल सिंघवी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लक्ष्मीमल्ल सिंघवी LMSinghvi.jpg लोकसभा के सदस्य 1962 1967 जोधपुर राज्यसभा के सदस्य 1998–2004 yes 1931 11 09 जोधपुर, राजस्थान, भारत yes 2007 10 6 1931 11 09 नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी न्यायविद, लेखक, राजनयिक जैन धर्म
thumb|right|200px|लक्ष्मीमल्ल सिंघवी - डाकटिकट लक्ष्मीमल्ल सिंघवी (या लक्ष्मीमल सिंघवी) (९ नवंबर १९३१- ६ अक्टूबर २००७) ख्यातिलब्ध न्यायविद, संविधान विशेषज्ञ, कवि, भाषाविद एवं लेखक थे। उनका जन्म भारत के राजस्थान प्रांत में स्थित जोधपुर नगर में हुआ। १९६२ से १९६७ तक तीसरी लोक सभा के सदस्य श्री सिंघवी ने १९७२ से ७७ तक राजस्थान के एडवोकेट जनरल तथा अनेक वर्षों तक यूके में भारत के राजदूत पद पर कार्य किया। उन्हें १९९८ में पद्म भूषण से अलंकृत किया गया तथा १९९९ में वे राज्य सभा के सदस्य भी चुने गए। डॉ॰ लक्ष्मीमल सिंघवी ने नेपाल, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के संविधान रचे। उन्हें भारत में अनेक लोकपाल, लोकायुक्त संस्थाओं का जनक माना जाता है। डॉ॰ सिंघवी संयुक्त राष्ट्र संघ मानवाधिकार अधिवेशन और राष्ट्रकुल (कॉमनवेल्थ) विधिक सहायता महासम्मेलन के अध्यक्ष, विशेषज्ञ रहे। वे ब्रिटेन के सफलतम उच्चायुक्त माने जाते हैं। वे सर्वोच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के चार बार अध्यक्ष रहे। उन्होंने विधि दिवस का शुभारंभ किया।http://www.bhaskar.com/2007/10/07/0710070406_singhvi_jodhpur.html लक्ष्मीमल्ल सिंघवी का निधन २ अप्रैल २००९ एचटीएमएल दैनिक भास्कर https://web.archive.org/web/20071012203541/http://bhaskar.com/2007/10/07/0710070406_singhvi_jodhpur.html 12 अक्तूबर 2007 live
डॉ॰ लक्ष्मीमल्ल सिंघवी ने हिंदी के वैश्वीकरण और हिंदी के उन्नयन की दिशा में सजग, सक्रिय और ईमानदार प्रयास किए। भारतीय राजदूत के रूप में उन्होंने ब्रिटेन में भारतीयता को पुष्पित करने का प्रयास तो किया ही, अपने देश की भाषा के माध्यम से न केवल प्रवासियों अपितु विदेशियों को भी भारतीयता से जोड़ने की कोशिश की। वे संस्कृतियों के मध्य सेतु की तरह अडिग और सदा सक्रिय रहे। वे भारतीय संस्कृति के राजदूत, ब्रिटेन में हिन्दी के प्रणेता और हिंदी-भाषियों के लिए प्रेरणा स्रोत थे। विश्व भर में फैले भारत वंशियों के लिए प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना डॉ॰ सिंघवी की ही थी। वे साहित्य अमृत के संपादक रहे और अपने संपादन काल में उन्होने श्री विद्यानिवास मिश्र की स्वस्थ साहित्यिक परंपरा को गति प्रदान की। भारतीय ज्ञानपीठ को भी श्री सिंघवी की सेवाएँ सदैव स्मरण रहेंगी। http://www.srijangatha.com/2007-08/November07/apnibaat-jayprakash%20manas.htm अपनी बात २ अप्रैल २००९ एचटीएम सृजनगाथा https://web.archive.org/web/20090803101812/http://www.srijangatha.com/2007-08/November07/apnibaat-jayprakash%20manas.htm 3 अगस्त 2009 dead
भारतीय डायसपोरा की अनेक संस्थाओं के अध्यक्ष श्री सिंघवी ने अनेक पुस्तकों की रचना भी की है। वे कई कला तथा सांस्कृतिक संगठनों के संरक्षक भी थे। जैन इतिहास और संस्कृति के जानकार के रूप में मशहूर श्री सिंघवी ने कई पुस्तकें लिखीं जिनमें से अनेक हिंदी में हैं। श्री सिंघवी प्रवासी भारतीयों की उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष भी रहे। http://evishwa.com/articledetail.php?ArticleId=22&CategoryId=0 हिन्दी का प्रवासी साहित्य २ अप्रैल २००९ पीएचपी ईविश्वा 24 दिसंबर 2024 https://web.archive.org/web/20241224011547/http://evishwa.com/articledetail.php?ArticleId=22&CategoryId=0 dead विधि और कूटनीति की कूट एवं कठिन भाषा को सरल हिन्दी में अभिव्यक्त करने में उनका कोई सानी नहीं था। विश्व हिन्दी सम्मेलन के आयोजनों में सदा उनकी अग्रणी भूमिका रहती थी। संध्या का सूरज: हिन्दी काव्य, पुनश्च (संस्मरणों का संग्रह), भारत हमारा समय, जैन मंदिर आदि उनकी प्रसिद्ध हिन्दी कृतियाँ हैं। अंग्रेज़ी में टुवर्डस ग्लोबल टुगैदरनेस (Towards Global Togetherness), डेमोक्रेसी एंड द रूल ऑफ़ द लॉ (Democracy and the Rule of the Law), फ्रीडम ऑन ट्रायल (Freedom on trial) आदि उनकी प्रसिद्ध अंग्रेज़ी पुस्तकें हैं। ८ दिसम्बर २००८ को भारतीय डाकतार विभाग ने उनके सम्मान में एक डाक-टिकट तथा प्रथम दिवस आवरण प्रकाशित किया है।http://www.indiapost.gov.in/Stamps2008.html इंडिया पोस्ट २ अप्रैल २००९ एचटीएमएल २००८ के डाकटिकट अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20090419010752/http://www.indiapost.gov.in/Stamps2008.html 19 अप्रैल 2009 live
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
प्रवासी भारतीय दिवस
बाहरी कड़ियाँ
विविधा (गूगल पुस्तक ; लेखक- लक्ष्मीमल्ल सिंघवी)
yes
श्रेणी:१९९८ पद्म भूषण
श्रेणी:राजनयिक
श्रेणी:लेखक
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:जोधपुर के लोग