Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अपोजी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Infobox/doc अपोजी अपोजी 2012 का आधिकारिक प्रतीक background:#ccf; background:#ddf; कॉलेज Label defined alone बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी स्थान All three defined (label) All three defined (data) शहर पिलानी, राजस्थान, भारत background:#ddf; अंतरराष्ट्रीय तकनीकी उत्सव अपोजी (अंग्रेजी:APOGEE), बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी का अतिप्रख्यात वार्षिक तकनीकी उत्सव है। अंग्रेजी में APOGEE एक संक्षिप्त पद्यांश है जिसका अर्थ है - A Professions Oriented Gathering over Educational Experience। अपोजी देश भर के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए ऐसा मंच प्रदान करता है जहाँ वे विज्ञान और तकनीकी कलाओं का प्रदर्शन तथा ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकें। अपोजी देश के उन चुनिन्दा आयोजनों में शुमार है जो प्रतिष्ठित ISO: 9001:2008 द्वारा प्रमाणित हैं।http://plugincampus.com/fest_detail.php?id=NTQ5&u_id= संग्रहीत प्रति 6 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120426001521/http://plugincampus.com/fest_detail.php?id=NTQ5&u_id= 26 अप्रैल 2012 dead http://www.knowafest.com/2011/01/apogee-2011-bits-pilani-technical-fest.html संग्रहीत प्रति 6 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120529212100/http://www.knowafest.com/2011/01/apogee-2011-bits-pilani-technical-fest.html 29 मई 2012 live इतिहास अपोजी की शुरुआत करीबन 30 वर्षों पूर्व सन 1983 में हुई थी और उस दिन से लेकर आज तक साल दर साल इसके स्तर में वृद्धि हुई है। प्रति वर्ष मार्च के माह में आयोजित होने वाला ये पाँच दिवसीय महा उत्सव पूर्ण रूप से छात्रों द्वारा आयोजित किया जाता है। प्रत्येक वर्ष 150 कॉलेजों से अधिक प्रतिभागिता, 40 लाख से ऊपर का बजट और 100 से भी अधिक छोटे बड़े आयोजनों द्वारा अपोजी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए और ऊँचे मानक स्थापित करते आ रहा है। मिथाली अपोजी के उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सुसज्जित एक खूबसूरत शाम है मिथाली। विज्ञान और तकनीकी कलाप्रदर्शन के साथ मिथाली जैसी सांस्कृतिक शाम अपोजी को और अधिक विविध और स्तरीय बनाती है। नृत्य, संगीत, नाटक आदि से सुसज्जित, मिथाली अपोजी के मुख्य आकर्षणों में से एक है। बीते वर्ष अपोजी 2011 के उद्घाटन के मौके पर बिट्स के छात्रों द्वारा बनाये गए Acyut 4, भारत का प्रथम स्वदेशी रूप से निर्मित मानवाभ मशीन, का यादगार प्रदर्शन किया गया था।http://www.symposiumz.net/2011/01/apogee-2011-bits-pilani-techfest.html संग्रहीत प्रति 2 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20110213083142/http://www.symposiumz.net/2011/01/apogee-2011-bits-pilani-techfest.html 13 फ़रवरी 2011 dead thumb|अपोजी 2011 के उद्घाटन के दौरान AcYut 4 की प्रस्तुति |link=https://web.archive.org/web/20090422093942/http://acyut.com/ अतिथि वक्ता अपोजी में न केवल भारत से अपितु दूसरे देशों से भी कई उच्च कोटि के गुणी जन शामिल होते हैं। प्रतिवर्ष अपोजी के दौरान देश-विदेश से अतिथि व्याख्यानों के लिए अनेक हस्तियों का आगमन होता आ रहा है। पिछले कुछ वर्षों पर गौर करें तो जिमी वेल्स(विकिपीडिया के संस्थापक), रेशल आर्मस्ट्रोंग, निकोलस मव्रिदिस, क्रिस्टोफर जेम्स, अर्चना शर्मा, दिनेश केसकर (प्रेसिडेंट बोइंग इण्डिया) आदि कई नाम दृष्टिगोचर होते हैं। उल्लेखनीय है कि अपोजी 2012 की रौनक बढ़ाने मशहूर “डेविड ग्रिफिथ” बिट्स के प्रांगण में उपस्थिति दर्ज करेंगे। मुख्य आयोजन अपोजी के 5 दिनों के दौरान कई प्रकार की रोचक प्रतियोगिताएं और आयोजन होते हैं। कर्नल इवेंट्स - ‘ACM-ICPC’, ‘Bioloid Soccer League’, ‘बार कैम्प’, ‘धिति’, ‘अप इन द एयर’ जैसे कुछ कर्नल इवेंट होते हैं जिनका आयोजन काफ़ी बड़े स्तर पर किया जाता है तथा इनसे सर्वाधिक अनावरण, प्रतिभागिता एवं पुरस्कार राशि जुड़ी होती हैं। कोड & सिमुलेट - इस वर्ग में C.O.D.E.R., Codestorm, Mindsweeper, Speed Coding, Math++, Smash The Bug जैसी कई कोडिंग सम्बंधित प्रतियोगितायें होती हैं। निर्माण और डिज़ाइन - इस श्रेणी की प्रतियोगिताओं में Battle At Waterloo, Srishti, Krazy Bridge, iStrike, Robowars, Track-O-Mania आदि अत्यधिक प्रचलित हैं। क्विज़ - Poetry Quiz, Kranium, Brain Of BITS(BOB), Over Head Transmission(OHT), Mythology quiz, Lab quiz, Biz Quiz, The India Quiz जैसी कई क्विज़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। ऑनलाइन इवेंट्स - अपोजी में जो छात्र कैम्पस तक नहीं आ पाते उनके लिए कई ऑनलाइन प्रतिस्पर्धाओं का भी आयोजन किया जाता है। Creativity Quotient Quiz, Write on my Wall, Internet Whirlwind, The Daily Redesigned, Camera Speaks, Between the Lines, InstructE इनमें से कुछ प्रमुख इवेंट्स हैं। इन सभी के अतिरिक्त Treasure Hunt, Snoop Dogs, WordWars, Pic Charades, Abhivyakti, Scinema, Armageddon जैसे विभिन्न क्षेत्रों से सम्बंधित भी कई रोचक प्रतियोगिताएं रखी जाती हैं। कार्यशालायें अपोजी के दौरान नाना प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन होता है। बीते वर्षों में सर्च इंजन औप्टीमायिज़ेशन, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, एयरक्राफ्ट डिजायनिंग, फोटॉग्राफी, 3-D एनिमेशन जैसी अनेक ज्ञानवर्धक वर्कशॉप्स प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित करती रही हैं। प्रदर्शनी: बिट्स में NSS एवं निर्माण जैसे संगठन बने हुए हैं जो अपोजी के दौरान स्टाल्स के माध्यम से स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाते हैं। इसके अलावा अपोजी 2011 में आर्मी प्रदर्शनी आयोजित हुई थी जिसमें विभिन्न प्रकार की तोपों का प्रदर्शन किया गया था। साथ ही ISRO व् मिनिएचर वस्तुओं की भी प्रदर्शनियाँ लगायी गईं थीं। http://www.prlog.org/10203167-indian-army-tanks-and-drdo-missiles-reach-pilani-rajasthan.html संग्रहीत प्रति 2 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20090326013316/http://www.prlog.org/10203167-indian-army-tanks-and-drdo-missiles-reach-pilani-rajasthan.html 26 मार्च 2009 live प्रायोजन: अपोजी हमेशा से एक अत्यंत भव्य स्तर का आयोजन रहा है जिसका अंदाज़ा इसके प्रायोजकों पर एक नज़र डाल कर ही लगाया जा सकता है। SAIL, SAMSUNG, IBM, HEROHONDA, TITAN आदि कई बड़े नाम अपोजी के प्रायोजकों की सूची में शामिल हैं। कुछ प्रायोजक स्वयं प्रतियोगिताएं भी आयोजित करते हैं जिनमें बड़ी इनामी धनराशि होती है। कोस्टा बॉडी: अपोजी की सबसे खास बात यह है कि यह सम्पूर्ण आयोजन छात्रों द्वारा संचालित किया जाता है। संस्थान द्वारा एक COSTAA (Committee of Students for Academic Activities) समिति गठित की गयी है जो छात्र संघ के साथ मिलकर अपोजी के सुचारू रूप से संचालन की ज़िम्मेदारी उठाती है। PCR नामक डिपार्टमेंट सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को अपोजी में आने का निमंत्रण भेजता है। SPONZ डिपार्टमेंट प्रायोजकों से संपर्क स्थापित करके अपोजी के लिए प्रायोजन एकत्र करता है। प्लानिंग & पब्लिसिटी डिपार्टमेंट चहुँओर अपोजी का प्रचार करता है। पेपर इवैल्युएशन & प्रेज़ेन्टेशन प्रतिभागियों द्वारा भेजे गए प्रोजेक्ट पेपर्स का अंकन करता है। कंट्रोल्ज़ पूरे आयोजन का निरीक्षण और संचालन करता है तथा सभी प्रतियोगिताओं में मिलने वाली इनामी राशि भी निर्धारित करता है। अन्य क्लब व् डिपार्टमेंट: अपोजी के सफल आयोजन के पीछे कई अन्य डिपार्टमेंट जैसे बैकस्टेज, लाइट्स व् साउंड्स, इन्फोर्मल्ज़, डिपार्टमेंट ऑफ फोटोग्राफी, फायर्वाल्ज़, औडी फ़ोर्स तथा अनेक क्लब्स जैसे इंलिश् और हिंदी प्रेस क्लब, क्रिएटिव एक्टीविटीज़ क्लब, डांस, म्यूजिक, माइम क्लब्स आदि पूरी लगन से काम करते हैं। ये सभी डिपार्टमेंट्स और क्लब्स छात्र संघ के प्रेसिडेंट एवं सचिव के अंतर्गत अपने कार्यों का संचालन करते हैं। सन्दर्भ श्रेणी:बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान