Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोलोक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यहूदियों के आसपास बसनेवाली कानानाइट, फैनिसियन और अमोनाइट जातियों का एक देवता। वह अधोलोक का राजा (इब्रानी में मेलेक, उर्दू में मालिक) माना जाता था। महाविपत्ति के समय लोग उसकी वेदी पर बच्चों को जलाकर बलिदान चढ़ाते थे। मूसा की संहिता में यहूदियों के लिये इस प्रथा का सुस्पष्ट निषेघ है। इसके बावजूद सुलेमान ने अपनी गैर यहूदी पत्नियों का मन रखने के लिये जैतून पर्वत पर मोलोक के आदर में वेदियाँ बनवाई थी (राजा, 11,7): राजा आहाज ने मोलोक को अपने पुत्र का बलिदान दिया था (राजा, 16)। परवतीं शताब्दियों में भी हित्रोम घाटी में तोफेन नामक स्थान पर मोलोक की वेदी का उल्लेख है। बाइबिल के अनेक स्थलों पर नबियों ने मोलोक की पूजा की घोर निंदा की है। संदर्भ ग्रंथ देवी (Devaux), ऐंशेंट हसराएल, लंदन, 1961 बाहरी कड़ियाँ Old articles on Moloch Encyclopædia Biblica: Minni – Mordecai (Contains a very long but now outdated article on Moloch from 1899.) Jewish Encyclopedia: Moloch and Chiun (Short examples of older discussion.) Catholic Encyclopedia: Moloch (A short article, in part denying that Moloch sacrifices were offered to Yahweh as argued in the Encyclopædia Biblica and Jewish Encyclopedia.) Moloch On the Molk sacrifice A Preliminary Report on the Incirli Stele (Discussion of a stele with Phoenician text which may equate molk/mulk to first-born son). HelgaSeeden, "A tophet in Tyre?" 1991. from Bertyus 39 (American University of Beirut). Amman excavation https://web.archive.org/web/20110510041004/http://www.jewishvirtuallibrary.org/jsource/judaica/ejud_0002_0014_0_14098.html श्रेणी:ईसाई धर्म के दानव श्रेणी:यहूदी धर्म के दानव श्रेणी:हिब्रू बाइबल के देवता