Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फेशियल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फेसियल फ़रवरी 2024 फेशियल एक तरह का सौंदर्य उपचार (ट्रीटमेंट) होता है, जो चेहरे पर किया जाता है। फेशियल मुख्यतः ५ चरणों (स्टेप्स) में किया जाता है। जिनमें त्वचा की सफाई (क्लीनिंग), स्क्रब करना, भाप देना, क्रीम या लोशन से त्वचा की मसाज करना, तथा फेशियल मास्क लगाना शामिल हैं। फेशियल से दाग-धब्बे, झुर्रियाँ, मुहाँसें, शुष्क त्वचा, तथा एक्ने जैसी त्वचा सम्बन्धित समस्याओं को कम किया जा सकता है। फेशियल का चुनाव अपनी त्वचा के प्रकार के हिसाब से करना चाहिए। फेशियल के बहुत से प्रकार होते हैं, जो अलग-अलग त्वचा की समस्याओं के हिसाब से बने होते हैं। जिनका इस्तेमाल कर के त्वचा को सुन्दर और कांतिवान बनाया जा सकता है। फेशियल रुपी इस सौंदर्य उपचार को हाथों  तथा मशीन दोनों ही तरीकों से किया जाता है। यह मुख्यतः पार्लर एवं ब्यूटी स्टूडियो में किया जाने वाला उपचार है। जो फेशियल करने की प्रक्रिया में प्रवीणता रखता हो उससे ही फेशियल उपचार लेना चाहिए अन्यथा गलत तरह से किया गया फेशियल त्वचा पर अच्छे प्रभाव की जगह गलत प्रभाव डाल सकता है।https://www.herzindagi.com/hindi/beauty/what-is-facial-treatment-and-its-types-article-190376 फेशियल ट्रीटमेंट क्या है? एक्सपर्ट से जानिए इसके प्रकार भी 2021-12-24 HerZindagi hi 2024-02-10 अंगूठाकार| फेशियल फेशियल के प्रकार:https://hi.quora.com/%E0%A4%AB%E0%A5%87%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%85%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A5%87/answers/1477743664630422 फेसिअल कितने प्रकार के होते हैं? Quora hi 2024-02-10 १. एक्ने फेशियल : यह फेशियल मुहांसे वाली त्वचा के उपचार के लिए इस्तेमाल होता है। तैलीय त्वचा पर मुहांसे बहुत जल्दी आ जाते है। जिससे त्वचा में मुहांसों के कारण लालिमा और सूजन बढ़ जाती है। एक्ने फेशियल के उत्पादों को आमतौर पर सैलिसिलिक एसिड जैसी सामग्री से बनाया जाता है जो मुहांसों को त्वचा से खत्म करने में मदद करता है। २. ऑक्सीजन फेशियल : यह फेशियल सेंसटिव त्वचा वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। चूँकि यह एक गैर इनवेसिक उपचार है जो की त्वचा की महीन रेखाओं, झुर्रियों और असमान त्वचा को काफी हद तक सही कर त्वचा के रंग रूप को निखारता है। ऑक्सीजन फेशियल में त्वचा में ऑक्सीजन का संचार किया जाता है जो की एक विशेष उपकरण का उपयोग कर के सीरम का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा निखरती है। 3. फ्रूट फेशियल : यह फेशियल सुस्त और मुरझाई त्वचा को चमकाने तथा असमय आयी महीन रेखाओं और झुर्रियों की उपस्थिति को कम कर के त्वचा को पुनर्जीवित करने में मदद करता है। फ्रूट फेशियल में प्राकृतिक फलों के अर्क और गूदे का इस्तेमाल किया जाता है। जो की आमतौर पर विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, तथा अन्य लाभकारी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो त्वचा को समग्र रूप से बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ४. गोल्ड फेशियल : यह फेशियल त्वचा की मृत कोशिकाओं और अशुद्धियों को हटा कर चमकदार, चिकनी, और युवा त्वचा पाने में मदद करता है। इस फेशियल में मुख्य रूप से सोने के कणों का पाउडर, खनिजों, और पौधों के अर्क से बना फेशियल मास्क का इस्तेमाल होता है। सोने में एंटीइम्फ्लैमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बढती उम्र के संकेतों को कम कर के त्वचा को फ्री रैडिकल से होने वाले नुकसान से बचाने में काफी हद तक मदद कर सकते हैं। ५. चॉकलेट फेशियल : यह फेशियल शुष्क और निर्जलित त्वचा वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस फेशियल उपचार में विशेष रूप से चॉकलेट मास्क का इस्तेमाल होता है जो त्वचा को पोषण और हाइड्रेट करने मदद कर सकती है। ६. वाइन फेशियल : यह फेशियल त्वचा पर आयी महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस फेशियल में अंगूर, अंगूर के बीज का अर्क तथा रेड वाइन से बने उत्पादों का उपयोग किया जाता है। जिससे त्वचा अधिक युवा दिखने में मदद पहुँचती है। ७. मिल्क फेशियल : यह फेशियल शुष्क और संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। इस उपचार में दूध को एक घटक के रूप में लिया जाता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा से गन्दगी निकालने तथा उसे मुलायम करने में मदद करते हैं। फेशियल के फायदे : १. फेशियल तनाव को कम करता है। चेहरे की मालिश करते वक़्त चेहरे पर मौजूद दबाव बिंदु (प्रेशर पॉइंट) पर ज़ोर पड़ने से चेहरे की मांशपेशियां को आराम मिलता है जिससे मूड बेहतर होता है और काफी हद तक तनाव से मुक्ति मिलती है।   २. फेशियल करवाने से चेहरे पर कील-मुँहासे और दाग धब्बे कम होते हैं। अंगूठाकार|महिला फेशियल करवाते हुए ३. इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। ४. फेशिअल से त्वचा में कसाव आता है।https://www.stylecraze.com/hindi/facial-karne-ke-fayde-in-hindi/ फेशियल करने के इन 16 फायदों को जानकर आप हो जाएंगे हैरान - Benefits Of Facial For Your Skin in hindi 2020-11-04 STYLECRAZE hi-in 2024-02-10 https://web.archive.org/web/20240318212150/https://www.stylecraze.com/hindi/facial-karne-ke-fayde-in-hindi/ 18 मार्च 2024 dead ५. यह ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स को निकाल कर चेहरे की त्वचा को चिकनी और सुन्दर बनाता है। ६. फेशियल से चेहरे की त्वचा में नयी जान आती है। फेस मसाज करवाने से रक्त का संचार तेज़ होता है जिससे चेहरे की कोशिकाएं सुचारु रूप से अपना कार्य करती हैं। ७. त्वचा पर असमय आने वाली झर्रियों से भी काफी हद तक फेशिअल बचाव करता है। ८. फेशियल, आखों के नीचे पड़ने वाले आई बैग्स और डार्क सर्कल को कम करता है। ९. धूल-मिट्टी व प्रदूषण के कारण त्वचा बहुत रूखी और बेजान हो जाती है जिससे वो अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है। एक अच्छा फेशियल त्वचा की गहरायी से सफाई (क्लीनिंग) करता है, जिसके परिणामस्वरूप त्वचा फिर से निखरने लगती है। १०. फेशियल से त्वचा एक्सफोलिएट होती है यानि स्क्रब की सहायता से मृत कोशिकाओं को हटाया जाता है जिससे त्वचा में निखार आता है। फेशियल के नुकसान : १. इससे त्वचा में खुजली की समस्या पैदा हो सकती है क्योकि कई बार फेशियल में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल होता है। २. ज्यादा बार फेशियल करवाने से त्वचा का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है।https://www.jagran.com/lifestyle/fashion-beauty-disadvantages-of-facial-5-side-effects-of-doing-frequent-facial-23233019.html Disadvantages of Facial: बार-बार फेशियल कराना फायदे की जगह पहुंचा सकता है आपकी स्किन को नुकसान - Disadvantages of Facial 5 side effects of doing frequent facial Jagran hi 2024-02-10 ३.  इससे त्वचा में रूखापन बढ़ सकता है। ४. फेशियल के दौरान ज्यादा स्क्रब और मसाज से त्वचा लाल हो सकती है। ५. ज्यादा बार फेशियल करवाने से रोमकूप (पोर्स) खुल जाते हैं जिनसे मुँहासों की समस्या हो सकती है। संदर्भ :