411 REFERENCE · Wikipedia
बोलाइन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|बोलाइन गाँठ का उदाहरण
बोलाइन (Bowline) एक प्रकार की गाँठ है जिसे रस्सी के अंतिम छोर पर छल्ला या लूप बनाने के लिए बहुत पुराने समय से प्रयोग किया जाता है। इस गाँठ की विशेषता इसका आसान तरीका और स्थायित्व है क्योंकि इससे बना छल्ला भार पड़ने पर आसानी से खुलता नहीं और छल्ले का आकार भी नहीं बदलता क्योंकि यह गाँठ भार या ज़ोर पड़ने अपने स्थान से खिसकती नहीं है। इसकी उपयोगिता के कारण इसे सबसे महत्वपूर्ण गांठों में से एक माना जाता है और स्काउटिंग इत्यादि में यह शीट बेंड और क्लोव हिच (sheet bend and the clove hitch) के साथ तीन सर्वाधिक उपयोगी गांठों में गिनी जाती है।
श्रेणी:गांठ