411 REFERENCE · Wikipedia
कोशिकान्तरिक परजीवी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|दो टोक्सोप्लास्मा गोंडाए (Toxoplasma gondii)। यह प्रोटोज़ोआ एक अविकल्पी कोशिकान्तरिक परजीवी जाति है।
कोशिकान्तरिक परजीवी (Intracellular parasite) ऐसे परजीवी को कहते हैं जो अपने परपोषी (host) की कोशिकाओं के भीतर बढ़ने और प्रजनन करने की क्षमता रखता हो। कई ऐसे परजीवी रोगजनक भी होते हैं, मसलन मलेरिया करने वाला प्लास्मोडियम।Dramsi, Shaynoor; Cossart, Pascale (2002-03-18). "Listeriolysin O". The Journal of Cell Biology. 156 (6): 943–946. doi:10.1083/jcb.200202121. ISSN 0021-9525. PMC 2173465 Freely accessible. PMID 11901162.Jantsch, J.; Chikkaballi, D.; Hensel, M. (2011). "Cellular aspects of immunity to intracellular Salmonella enterica". Immunological Reviews. 240 (1): 185–195. doi:10.1111/j.1600-065X.2010.00981.x. PMID 21349094.Kelly, B. G.; Wall, D. M.; Boland, C. A.; Meijer, W. G. (2002). "Isocitrate lyase of the facultative intracellular pathogen Rhodococcus equi". Microbiology. 148 (Pt 3): 793–798. doi:10.1099/00221287-148-3-793. PMID 11882714.
विकल्पी
विकल्पी कोशिकान्तरिक परजीवी (Facultative intracellular parasites) वे होते हैं जो किसी परपोषी जीव की कोशिकाओं के भीतर या बाहर के पर्यावरण दोनों में रह सकते हैं। इसका उदाहरण यरसिनिया वंश के कुछ बैक्टीरिया हैं।
अविकल्पी
अविकल्पी कोशिकान्तरिक परजीवी (Obligate intracellular parasites) वे होते हैं जो किसी परपोषी जीव की कोशिकाओं के भीतर ही रह सकते हैं और यह कोशिकीय संसाधनों पर पूरी तरह निर्भर हैं। इसका उदाहरण क्लामिडिया वंश के बैक्टीरिया हैं।
इन्हें भी देखें
परजीविता
कोशिका
सन्दर्भ
श्रेणी:परजीवी विज्ञान
श्रेणी:परजीवी