411 REFERENCE · Wikipedia
कसम पैदा करने वाले की
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कसम पैदा करने वाले की कसम पैदा करने वाले की.jpg कसम पैदा करने वाले की का पोस्टर बब्बर सुभाष बब्बर सुभाष बब्बर सुभाष बप्पी लहरी राही मासूम रज़ा (संवाद) मिथुन चक्रवर्ती, स्मिता पाटिल, सलमा आग़ा, अमरीश पुरी राम केलकर नदीम ख़ान 15 नवंबर 1984 भारत हिन्दी
कसम पैदा करने वाले की 1984 की बब्बर सुभाष द्वारा निर्देशित और निर्मित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। मिथुन चक्रवर्ती, स्मिता पाटिल, सलमा आग़ा, करण राज़दान, गीता सिद्धार्थ और अमरीश पुरी कलाकारों में शामिल हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।कभी नक्सलियों से जुड़े थे मिथुन दा, पहली ही फिल्म के लिये जीता था राष्ट्रीय पुरस्कार https://www.livehindustan.com/entertainment/story-happy-birthday-mithun-chakraborty-he-know-as-the-real-hero-of-life-2016857.html 14 दिसम्बर 2018 हिन्दुस्तान लाइव 16 जून 2018 hi https://web.archive.org/web/20180616050150/https://www.livehindustan.com/entertainment/story-happy-birthday-mithun-chakraborty-he-know-as-the-real-hero-of-life-2016857.html 16 जून 2018 dead
संक्षेप
अपने पिता के गुजर जाने के बाद, सतीश कुमार पैतृक संपत्ति के लिए एकमात्र वारिस है। चूँकि वह केवल पाँच वर्ष का है, संपत्ति उसके चाचा उदयभान (अमरीश पुरी) की देखभाल में रखी जाती है। सतीश जब 20 वर्ष की उम्र का हो जाएगा तब वह अपनी पारिवारिक संपत्ति पा सकता है। उसके दुष्ट चाचा उदयभान सिंह उसकी देखभाल करते हैं। उसने सतीश कुमार को बहुत डरा के रखा हुआ है ताकि वह वयस्कता प्राप्त करने पर अपनी संपत्ति को बहुत आसानी से उन्हें दे दें। वयस्क होने पर सतीश आरती से शादी कर लेता है। बाद में उसे पता चलता है कि आरती उसे सिर्फ लूटने आई थीं। उसे उदयभान सिंह घर से निकाल देता है।
सतीश उसे पाने के लिये उसका पीछा करता है। आरती उससे माफी माँगती है और वह उसे माफ कर देता है। फिर सतीश को उदयभान सिंह ने मार देता है। इस हत्या को पुलिस आत्महत्या के रूप में दर्ज करती है। तब गर्भवती आरती शपथ लेती है कि उसका बच्चा अपने पिता की मौत का बदला लेने आएगा। आरती अपने गर्भ में अपने बच्चे के माध्यम से इसका बदला लेने की कसम खाती है और भगवान से अपना बदला लेने के लिए एक बेटा देने की दुआ माँगती है। बाद में वह एक बेटे को जन्म देती है और उसे अविनाश नाम देती है जो अन्याय के खिलाफ लड़ने वाला निर्भय लड़का है। अविनाश (मिथुन चक्रवर्ती) एक नाइट क्लब में ड्रमर की नौकरी करता है जहां वह नाइट क्लब गायिका लीना (सलमा आग़ा) से मिलता है। दोनों प्यार में पड़ते हैं और जल्द ही शादी करना चाहते हैं। लेकिन तब आरती उसे बताती है कि उसकी पहली प्राथमिकता उदयभान सिंह से अपने पिता की मौत का बदला लेना है।
मुख्य कलाकार
मिथुन चक्रवर्ती — सतीश कुमार / अविनाश कुमार
स्मिता पाटिल — आरती
सलमा आग़ा — नीना
अमरीश पुरी — उदयभान सिंह
करण राज़दान — चन्दरभान सिंह
गीता सिद्धार्थ — सतीश की दाई
जानकीदास — उदयभान का सहायक
युनुस परवेज़ — बँसीलाल
संगीत
गीत गायक बप्पी लहरी अनजान डैंस डैंस सलमा आग़ा 5:39 झूम झूम बाबा डैंस डैंस बप्पी लहरी, सलमा आग़ा 3:14 डुएट जीना भी क्या कोई जीना बप्पी लहरी, सलमा आग़ा 4:19 जीना भी क्या कोई जीना बप्पी लहरी, सलमा आग़ा 6:21 II कम क्लोसर सलमा आग़ा 5:32 कसम पैदा करने वाले की विजय बेनेडिक्ट 6:23
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0362798 कसम पैदा करने वाले की
श्रेणी:1984 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में