Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नोदक (वायुयान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|एटीआर७२ वायुयान के घूमता हुआ नोदक नोदक के अन्य अर्थों के लिए नोदक (बहुविकल्पी) देखेंछछजझ वायुयान के नोदक (aircraft propellors), जिन्हें एयरस्क्रू (airscrew, अर्थ: हवाई पेच) भी कहते हैं, हवाई जहाज़ों पर लगे ऐसे पंखेनुमा यंत्र होते हैं जिनसे विमानों के इंजनों द्वारा उत्पन्न घूर्णन (रोटेशन) का प्रयोग हवा को पीछे की ओर फेंककर विमान को आगे की तरफ़ धकेलने के लिए किया जाता है।http://www.thaitechnics.com/propeller/prop_intro.html संग्रहीत प्रति 2 सितंबर 2012 https://web.archive.org/web/20120911101106/http://www.thaitechnics.com/propeller/prop_intro.html 11 सितंबर 2012 dead बीते दिनों में हवाई नोदकों को लकड़ी से बनाया जाता था और बाद में इन्हें धातु से बनाया जाने लगा। आधुनिक युग में यह मिश्रित पदार्थों से बनते हैं। नोदकों के पंखों का रुझाव (pitch) एक महत्वपूर्ण पहलु होता है और हवा उसी के अनुसार विमान को आगे की तरफ़ धकेलती है। अच्छे नोदकों के पंखे मुड़े हुए होते हैं, क्योंकि सर्वाधिक धक्का प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि हवा-बहाव की दिशा के साथ उनका कोण (ऐंगल) नोदक के केंद्र में अलग और पंखों के अंत में अलग हो। वैज्ञानिक अध्ययन की दृष्टि से नोदकों के ऊपर से होते वायु प्रवाह और विमान के पंख के ऊपर से होते प्रवाह में बहुत सामानताएँ हैं।Master The Military Flight Aptitude TestsMaster the Military Flight Aptitude Tests, Scott A. Ostrow, pp. 233, Peterson's, 2009, ISBN 978-0-7689-2793-1, ... The propeller blades, just like a wing, are curved on one side and straight on the other side. As the propeller is rotated by the engine, forces similar to those on the wing “lift” in a forward direction to produce thrust ... इन्हें भी देखें वायुयान नोदक (जलयान) सन्दर्भ 2 श्रेणी:नोदक श्रेणी:वायुयान के अंग